Hindi Newsविदेश न्यूज़Two advisors resigned from cabinet of interim government of Bangladesh
बांग्लादेश में सब ठीक है? मंत्रिमंडल के दो दिग्गज सलाहकारों ने थमा दिया इस्तीफा, जानें क्यों

बांग्लादेश में सब ठीक है? मंत्रिमंडल के दो दिग्गज सलाहकारों ने थमा दिया इस्तीफा, जानें क्यों

संक्षेप:

महफूज आलम सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सलाहकार थे, जबकि आसिफ महमूद को स्थानीय सरकार, ग्रामीण विकास एवं सहकारिता मंत्रालय तथा युवा एवं खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी। दोनों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है।

Dec 10, 2025 08:20 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के दो छात्र नेता सलाहकारों ने आगामी फरवरी में होने वाले संसदीय चुनाव की घोषणा से ठीक पहले बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। महफूज आलम और आसिफ महमूद शोजिब भुइयां ने यह कदम निर्वाचन आयोग के उस फैसले के बाद उठाया जिसमें कहा गया था कि अंतरिम सरकार में सलाहकार पद पर रहते हुए कोई भी व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता। इसके बाद दोनों नेताओं ने प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार से सलाहकार पद से त्यागपत्र दे दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्य सलाहकार के प्रेस विंग ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि महफूज आलम और आसिफ महमूद साजीब भुइयां ने मंत्रिमंडल की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है। माना जा रहा है कि दोनों नेता आगामी संसदीय चुनाव में हिस्सा लेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त गुरुवार को ही चुनावी कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा करेंगे।

महफूज आलम और आसिफ महमूद वे दो प्रमुख छात्र नेता थे जो जुलाई 2024 में शेख हसीना सरकार के खिलाफ हुए जन-विद्रोह का नेतृत्व करने वाले आंदोलन से उभरे थे। महफूज सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सलाहकार थे, जबकि आसिफ महमूद को स्थानीय सरकार, ग्रामीण विकास एवं सहकारिता मंत्रालय तथा युवा एवं खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी।

बता दें कि 5 अगस्त 2024 को अवामी लीग सरकार के पतन और बड़े जन-विद्रोह के बाद 8 अगस्त को नोबेल विजेता प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन हुआ था। वर्तमान में सलाहकार परिषद में मुख्य सलाहकार सहित कुल 23 सदस्य हैं, जिनमें से अब ये दो छात्र प्रतिनिधि बाहर हो गए हैं।

गौरतलब है कि सरकार गठन के समय एक और प्रमुख छात्र नेता मोहम्मद नाहिद इस्लाम भी सलाहकार परिषद में शामिल थे। उन्होंने 25 फरवरी को इस्तीफा देकर नवगठित राष्ट्रीय नागरिक पार्टी (एनसीपी) के संयोजक का पद संभाला था। एनसीपी उसी जुलाई जन-आंदोलन से निकले युवाओं की नई राजनीतिक पार्टी है।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।