Hindi Newsविदेश न्यूज़Turkish cargo plane skids off Hong Kong runway during landing, plunges into sea Two death
रनवे से फिसलकर समंदर में जा गिरा दुबई से आया विमान, लैंडिंग के वक्त हादसे में दो की मौत

रनवे से फिसलकर समंदर में जा गिरा दुबई से आया विमान, लैंडिंग के वक्त हादसे में दो की मौत

संक्षेप:

यह हादसा सोमवार की अहले सुबह लगभग 3.53 बजे हुई, जब तुर्की की एयर एसीटी द्वारा संचालित अमीरात स्काईकार्गो की उड़ान संख्या EK9788, दुबई में अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद उत्तरी रनवे 07R पर उतरी।

Mon, 20 Oct 2025 07:34 AMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, हांगकांग
share Share
Follow Us on

हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार की अहले सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। दुबई से आ रहा एक मालवाहक विमान हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करते हुए हादसे का शिकार हो गया और विमान रनवे से फिसलकर समुद्र में जा गिरा। इस दौरान विमान की ग्राउंड-सर्विस वाहन से टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक ग्राउंड सर्विस में श्रमिक थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हांगकांग स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा सोमवार की अहले सुबह लगभग 3.53 बजे हुई, जब तुर्की की एयर एसीटी द्वारा संचालित अमीरात स्काईकार्गो की उड़ान संख्या EK9788, दुबई में अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (DWC) से उड़ान भरने के बाद उत्तरी रनवे 07R पर उतरी। यह एक बोइंग विमान था, जो रनवे पर फिसलकर वहां से सटे समुद्र में आंशिक रूप से डूब गया। लैंडिंग रोल के दौरान विमान बाईं ओर मुड़ गया था।

बंद किया गया रनवे

हांगकांग हवाई अड्डा प्राधिकरण (AAHK) ने इस हादसे की पुष्टि की है कि विमान लैंडिंग के दौरान उत्तरी रनवे से आगे निकल गया और हवाई अड्डे की परिधि के पास समंदर में आंशिक रूप से डूब गया। प्राधिकरण ने एक बयान में कहा, "हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उत्तरी रनवे इस घटना के बाद बंद कर दिया गया है। दक्षिणी और मध्य रनवे अभी भी चालू हैं।"

एक स्टाफ लापता

स्थानीय प्रसारक TVB ने बताया कि बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया। हवाई अड्डे ने बताया कि विमान में सवार चार चालक दल के सदस्यों और एक ग्राउंड स्टाफ सदस्य को बचा लिया गया, जबकि दुर्घटना के बाद तड़के एक अन्य व्यक्ति का पता नहीं चल पाया।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।