Hindi Newsविदेश न्यूज़Trump win Greenland with memes? White House shared a photo with penguin trend
मीम्स के सहारे ग्रीनलैंड जीतेंगे ट्रंप? वाइट हाउस ने पेंगुइन ट्रेंड के साथ शेयर की तस्वीर

मीम्स के सहारे ग्रीनलैंड जीतेंगे ट्रंप? वाइट हाउस ने पेंगुइन ट्रेंड के साथ शेयर की तस्वीर

संक्षेप:

वाइट हाउस ने एक एआई-जनरेटेड तस्वीर शेयर की जिसमें ट्रंप एक जमें हुए पर्वत की तरफ पेंगुइन के साथ चलते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ पेंगुइन भी है, जिसके हाथ में अमेरिका का झंडा है, जबकि पहाड़ पर ग्रीनलैंड का झंडा लगा हुआ है। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा हुआ है, पेंगुइन को गले लगाओ।

Jan 24, 2026 03:34 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड को लेकर जिद अब नए स्तर पर पहुंचती नजर आ रही है। यूरोपीय देशों को टैरिफ और सैन्य कार्रवाई की धमकी देने वाले ट्रंप अब नाटो चीफ से बातचीत के बाद थोड़े नरम पड़े हैं। हालांकि, उन्होंने अभी भी अपना ग्रीनलैंड प्रेम नहीं छोड़ा है। अब इस जिद में एक कदम आगे बढ़ते हुए वाइट हाउस ने सोशल मीडिया ट्रेंड्स का साथ देना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक पेंगुइन का ट्रेंड चल रहा है। इसको आगे बढ़ाते हुए वाइट हाउस ने एक पोस्ट साझा किया, जिसमें ट्रंप पेंगुइन के साथ बर्फ पर चलते हुए नजर आ रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डेनमार्क से ग्रीनलैंड को खरीदने या किसी भी तरीके से इसे अमेरिकी आधिपत्य में लाने का सपना देखने वाले ट्रंप इस पर पेंगुइन की सहायता से चलते नजर आ रहे हैं। दरअसल, यह ट्रेंड निहिलिस्ट पेंगुइन का है, जो कि पिछले 20 साल से लोगों की नजर में है।

यह ट्रेंड फिल्म निर्माता वर्नर हर्जोग की 2007 की डाक्यूमेंट्री 'एनकाउंटर्स एट द एंड ऑफ द वर्ल्ड' से एक फुटेज से लिया गया है। इसमें एक एडेलि पेंगुइन अपने समूह से अलग हटकर अकेला अंटार्कटिका की भीषण सर्दी की तरफ चला जाता है। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों में लोगों ने अपने-अपने हिसाब से इसे नाम दिए हैं। किसी ने इसे लोनली पेंगुइन कहा तो किसी ने वांडरिंग पेंगुइन का नाम दिया।

इसी मीम ट्रेंड को अपनाते हुए वाइट हाउस ने एक एआई-जनरेटेड तस्वीर शेयर की जिसमें ट्रंप एक जमें हुए पर्वत की तरफ पेंगुइन के साथ चलते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ पेंगुइन भी है, जिसके हाथ में अमेरिका का झंडा है, जबकि पहाड़ पर ग्रीनलैंड का झंडा लगा हुआ है। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा हुआ है, पेंगुइन को गले लगाओ।

राष्ट्रपति ट्रंप का ग्रीनलैंड को लेकर मीम का प्रयोग करना कोई नया नहीं है। इसके पहले उन्होंने उपराष्ट्रपति वेंस और विदेश मंत्री रुबियो के साथ भी एक एआई तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में में ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वैंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ एक अमेरिकी झंडे और एक ऐसे चिन्ह के पास दिखाई दे रहे हैं, जिस पर 2026 की तारीख के साथ ग्रीनलैंड को अमेरिकी क्षेत्र घोषित किया गया है। ट्रुथ सोशल पर पोस्ट की गई एक अन्य फोटो में संयुक्त राज्य अमेरिका का एक विस्तारित नक्शा दिखाया गया है जिसमें ग्रीनलैंड, कनाडा और वेनेजुएला शामिल प्रतीत होते हैं। ट्रंप प्रशासन ने यह तस्वीर ट्रंप की अगस्त 2025 में यूरोपीय नेताओं के साथ हुई बैठक के दौरान ली गई एक तस्वीर से डिजिटल रूप से संशोधित की गई थी।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।