Hindi Newsविदेश न्यूज़Trump will kill you, a major threat from the American leader to the top leader of Iran
ट्रंप तुम्हें मार डालेंगे, मुस्लिम मुल्क के सबसे बड़े लीडर को अमेरिकी नेता की धमकी

ट्रंप तुम्हें मार डालेंगे, मुस्लिम मुल्क के सबसे बड़े लीडर को अमेरिकी नेता की धमकी

संक्षेप:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ समय पहले ट्रुथ सोशल पर लिखा था, 'अगर ईरान गोली चलाता है और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को मारता है, जो कि उनका रिवाज है। तो अमेरिका उन्हें बचाने आएगा। हम तैयार हैं।'

Jan 09, 2026 10:14 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रिपब्लिकन पार्टी के नेता लिंडसे ग्राहम ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खमेनेई को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि ट्रंप, अयातुल्ला की हत्या करने वाले हैं। उनका यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब ईरान में मौजूदा शासन के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। लोग आर्थिक हालात, सरकारी नीतियों और महंगाई जैसे मुद्दों पर भड़के हुए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फॉक्स न्यूज से बातचीत में ग्राहम ने कहा, 'ईरान के लोगों, हम आज आपके साथ खड़े हैं। हम आपके साथ हैं, ताकि आप अयातुल्ला से अपना देश वापस ले सकें। उस अयातुल्ला से, जिसने आपको मारा और दुनिया को आतंकित किया। हम आपके लिए प्रार्थना करते हैं। हम आपका समर्थन करते हैं। डोनाल्ड जे ट्रंप बराक ओबामा नहीं हैं। आपको उनका समर्थन हासिल है।'

उन्होंने कहा, 'अयातुल्ला के लिए, आपको समझना होगा कि अगर आप बेहतर जिंदगी की मांग करने वाले अपने लोगों को मारते रहेंगे, तो डोनाल्ड जे ट्रंप आपको मार डालेंगे। अयातुल्ला और उनके गुंडों के लिए, अगर आप ट्रंप की बात को अनसुना कर अपने लोगों को मारना जारी रखेंगे तो आपको मौत की नींद सुला देंगे।'

ट्रंप भी दे चुके हैं चेतावनी

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा था, 'अगर ईरान गोली चलाता है और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को मारता है, जो कि उनका रिवाज है। तो अमेरिका उन्हें बचाने आएगा। हम तैयार हैं।'

ईरान में प्रदर्शन

विरोध प्रदर्शन के 11वें दिन बुधवार को हुई झड़पों में दो ईरानी पुलिस अधिकारी मारे गये और 30 अन्य घायल हो गए। पिछले साल दिसंबर के अंत से 20 से अधिक शहरों में फैली यह अशांति शुरू में ईरानी रियाल के भारी अवमूल्यन और बढ़ती कीमतों के कारण भड़की थी। ईरानी अधिकारियों ने आर्थिक कठिनाइयों को दूर करने का वादा किया है लेकिन उन्होंने हिंसा और 'तोड़फोड़' पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

सरकारी मीडिया के अनुसार, ये नवीनतम मौतें एक अन्य पुलिस अधिकारी एहसान आगाजानी की मौत के बाद हुई हैं, जो मंगलवार को पश्चिमी इलम प्रांत में झड़पों में मारे गए थे। रिपोर्टों के अनुसार, प्रदर्शन शुरू होने के बाद से लगभग 30 लोग मारे गए हैं। मरने वालों की संख्या पर कोई आधिकारिक आंकड़े मौजूद नहीं है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।