कांग्रेस को ट्रंप की चेतावनी; सेव अमेरिका एक्ट के बिना कोई बिल साइन नहीं, सब वीटो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि जब तक सेव अमेरिका एक्ट को मंजूरी नहीं मिल जाती, तब तक वह किसी भी अन्य विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे और सभी बिलों को वीटो कर देंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि जब तक सेव अमेरिका एक्ट (SAVE America Act) को मंजूरी नहीं मिल जाती, तब तक वह किसी भी अन्य विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे और सभी बिलों को वीटो कर देंगे। ट्रंप ने रविवार को अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति के रूप में वह इस विधेयक के पारित होने तक कोई अन्य बिल साइन नहीं करेंगे।
ट्रंप ने पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रपति के रूप में वह इस बिल के पारित होने तक अन्य विधेयकों पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे, और वह इसमें कोई कमजोर संस्करण नहीं चाहते, वे पूर्ण रूप से सख्त प्रावधान चाहते हैं, जिसमें वोटर आईडी और नागरिकता का प्रमाण अनिवार्य हो, तथा सैन्य, बीमारी या विकलांगता को छोड़कर मेल-इन बैलट्स पर रोक लगे।
बता दें कि यह बिल फरवरी में रिपब्लिकन-नियंत्रित प्रतिनिधि सभा से पास हो चुका है, लेकिन सीनेट में (जो भी रिपब्लिकन नियंत्रण में है) इसे पास कराने के लिए कड़ी चुनौती है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप अपने इस वादे पर कितना अडिग रहेंगे, क्योंकि अगर कांग्रेस कोई विधेयक पास कर देती है और राष्ट्रपति 10 दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं करते, तो वह बिना हस्ताक्षर के भी कानून बन सकता है।
सेव एक्य के तहत नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों के लिए मतदाता पंजीकरण के समय अमेरिकी नागरिकता का दस्तावेजी प्रमाण (जैसे पासपोर्ट, जन्म प्रमाणपत्र आदि) अनिवार्य होगा। बिना ऐसे दस्तावेजों के पंजीकरण करने वाले चुनाव अधिकारियों पर आपराधिक दंड का प्रावधान है।
दूसरी ओर डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता इसे मतदान दमन (Voter Suppression) का प्रयास बताते हैं, जिससे उनके चुनावी अवसर कमजोर होंगे, खासकर ऐसे समय में जब स्वतंत्र विश्लेषक उन्हें सदन पर नियंत्रण हासिल करने के मजबूत दावेदार मान रहे हैं। हाल के विशेष चुनावों में डेमोक्रेट्स की लगातार जीत से रिपब्लिकन्स को झटका लगा है, और अगर प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स बहुमत हासिल कर लेते हैं, तो ट्रंप के कार्यकाल के आखिरी दो साल काफी जटिल हो सकते हैं।
लेखक के बारे में
Devendra Kasyapदेवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


