Hindi NewsIndia NewsTrump spoilt India ties over Nobel obsession Pakistan money to son Top Democrat Rahm Emanuel blasts US tariff policy
मोदी नहीं कहेंगे ट्रंप को नोबेल दे दो, इसीलिए सब बर्बाद कर दिया… अमेरिकी राष्ट्रपति को किसने सुनाया?

मोदी नहीं कहेंगे ट्रंप को नोबेल दे दो, इसीलिए सब बर्बाद कर दिया… अमेरिकी राष्ट्रपति को किसने सुनाया?

संक्षेप: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नोबेल की चाहत को लेकर उनके देश के शीर्ष डेमोक्रेट ने जमकर सुनाया है। रहम इमैनुएल ने कहा है कि नोबेल की चाहत में ट्रंप ने भारत संग बरसों पुराने अच्छे संबंधों को बिगाड़ दिया।

Wed, 15 Oct 2025 10:05 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत को लेकर अपनी टैरिफ नीतियों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार आलोचना झेल रहे हैं। ट्रंप को अमेरिका के अंदर ही भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों करीब 2 दर्जन अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप को एक सार्वजनिक चिट्ठी लिखकर भारत के साथ बिगड़े संबंधों को तुरंत सुधारने की सलाह भी दी है। अब हाल ही में अमेरिका के शीर्ष डेमोक्रेटिक नेता रहम इमैनुएल ने डोनाल्ड ट्रंप को अहंकारी बताते हुए कहा है कि उन्होंने नोबेल पीस प्राइज के चक्कर में भारत के साथ 40 साल पुराने रणनीतिक संबंधों को बर्बाद कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रहम इमैनुएल ने पाकिस्तान के प्रति ट्रंप के दोस्ताना रवैये पर भी गंभीर सवाल उठाए और कहा कि उनके बेटे को पाकिस्तान से पैसा मिल रहा है इसीलिए ट्रंप पाक पर मेहरबान हैं। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के पूर्व सहयोगी और हाल तक ट्रंप प्रशासन के दौरान जापान में राजदूत रहे इमैनुएल ने बीते दिनों एक बयान में कहा, "उन्होंने सब कुछ बर्बाद कर दिया क्योंकि मोदी यह नहीं कहेंगे कि राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ सीजफायर करवाया है और इसीलिए ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं।"

'ट्रंप ने सब बर्बाद कर दिया'

इमैनुएल ने इस हफ्ते की शुरुआत में एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका के लिए भारत मैन्युफैक्चरिंग और तकनीक और यहां तक कि सैन्य मामलों में भी चीन के खिलाफ एक बड़ा हथियार हो सकता था। उन्होंने कहा, “अमेरिका की पिछली सरकारों ने 40 सालों से रिश्तों को मजबूत और मधुर बनाया और अमेरिका के राष्ट्रपति ने इसे सचमुच बर्बाद कर दिया है।”

ये भी पढ़ें:डोनाल्ड ट्रंप को अब भी सता रही ब्रिक्स की टेंशन, बोले- इसके डर से ही टैरिफ लगाए
ये भी पढ़ें:ट्रंप को सराह रहे थे शहबाज शरीफ, US राष्ट्रपति ने ले लिया भारत का नाम; क्या कहा

पाकिस्तान कनेक्शन पर सवाल

शीर्ष डेमोक्रेट ने यह आरोप भी लगाया कि ट्रंप ने अहंकार और पाकिस्तान से मिले पैसों की वजह से यह कदम उठाया। पाकिस्तान उनके बेटे और स्टीव विटकॉफ के बेटे, दोनों को पैसे दे रहा था।" दरअसल इमैनुएल स्टीव विटकॉफ के बेटे ज़ैक विटकॉफ का जिक्र कर रहे थे जो एक पाकिस्तानी कंपनी के सह-संस्थापक हैं। डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर, कथित तौर पर इस फर्म में हिस्सेदारी रखते हैं।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।