Hindi Newsविदेश न्यूज़Trump photos in Epstein files reinstated DOJ explains why they were removed connection to Melania
एपस्टीन फाइल्स में फिर से बहाल की गई ट्रंप की तस्वीरें, DOJ ने बताया क्यों हटाई थीं, मेलेनिया से संबंध

एपस्टीन फाइल्स में फिर से बहाल की गई ट्रंप की तस्वीरें, DOJ ने बताया क्यों हटाई थीं, मेलेनिया से संबंध

संक्षेप:

डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें एक बार फिर से एपस्टीन फाइल्स में आ गई हैं। अमेरिकी न्याय विभाग ने बताया कि पहले इन तस्वीरों को एपस्टीन की पीड़ितों के साक्ष्यों को छिपाने के लिए हटा दिया गया था लेकिन बाद में समीक्षा करने पर इसे फिर से बहाल कर दिया गया।

Dec 22, 2025 10:42 am ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिका की राजनीति में एपस्टीन फाइल्स के जारी होने के बाद हंगामा मचा हुआ है। देश की नामी गिरामी हस्तियों के नाम इसमें सामने आए हैं। बिल क्लिंटन के बाद डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी इसमें नजर आया था। हालांकि, ट्रंप से जुड़ी एक तस्वीर को हटा दिया गया था लेकिन भारी विरोध के बाद अमेरिकी न्याय विभाग ने एक बार फिर से इन तस्वीरों को बहाल कर दिया है और इसके साथ ही तस्वीर हटाने की वजह भी बताई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

न्याय विभाग की तरफ से कहा गया कि न्यूयॉर्क के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट ने पीड़ितों की पहचान की सुरक्षा को देखते हुए इस तस्वीर को अस्थाई रूप से हटा दिया गया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया के बाद इसे दोबारा अपलोड कर दिया गया। जारी की गई तस्वीर में एपस्टीन के किसी पीड़ित को साथ नहीं दिखाया गया है। एक तस्वीर में ट्रंप के साथ कुछ महिलाएं खड़ी दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरी ओर एक और तस्वीर में ट्रंप अपनी पत्नी मेलेनिया और जेफ्री एपस्टीन और उसकी गर्लफ्रेंड दिखाई दे रही है।

donald trump

न्याय विभाग ने क्या कहा?

इस तस्वीर को जारी करने के साथ न्याय विभाग ने कहा, "न्यूयॉर्क के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट ने पीड़ितों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की एक तस्वीर को संभावित आगे की कार्रवाई के लिए चिह्नित किया था। इसी समीक्षा के बाद विभाग ने उस तस्वीर को हटा दिया था, लेकिन फिर बाद में यह पाया गया कि इसमें एपस्टीन की कोई पीड़िता नहीं है, इसके बाद इसे जारी किया गया।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।