पाकिस्तान के कहने पर ईरान को दी मोहलत, ट्रंप ने खुफिया मिशन का किया खुलासा; भारत का जिक्र
ट्रंप का बड़ा खुलासा: पाकिस्तान की गुजारिश पर ईरान को दी मोहलत, हॉर्मुज से 10 करोड़ बैरल तेल का खुफिया मिशन सफल। भारत-पाकिस्तान के बीच न्यूक्लियर वॉर रोकने का दावा। पूरी डिटेल पढ़ें।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर पाकिस्तान की तारीफ करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की गुजारिश पर ईरान को मोहलत दी। साथ ही, उन्होंने एक खुफिया अमेरिकी मिशन का भी जिक्र किया जिसमें हॉर्मुज की खाड़ी से 10 करोड़ बैरल से ज्यादा तेल और 200 से अधिक कमर्शियल जहाज सुरक्षित निकाले गए। इस दौरान ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने का दावा भी दोहराया।
भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध रुकवाने का दावा
ट्रंप ने अमेरिकी सेना को दुनिया की सबसे ताकतवर सेना बताते हुए कहा कि उन्होंने पाकिस्तान की मदद की है। ट्रंप ने वाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा- पाकिस्तान के अनुरोध पर मैंने ईरान को राहत दी। फील्ड मार्शल और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने गुजारिश की थी। हमने उन्हें भारत के साथ युद्ध करने से रोका। अगर मैं न होता, तो परमाणु युद्ध हो जाता।" ट्रंप ने यह भी बताया कि पाकिस्तान के ईरान के साथ करीबी संबंध हैं और पाकिस्तान ईरान को सही कदम उठाने के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है।
ईरान के परमाणु हथियार और इजरायल को खतरा
ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर बेहद सख्त रुख अपनाते हुए ट्रंप ने चेतावनी दी कि एक परमाणु-हथियार संपन्न ईरान पूरे मध्य पूर्व को अस्थिर कर देगा। उन्होंने कहा, "अगर ईरान के पास परमाणु हथियार होता, तो इजरायल का नामोनिशान नहीं रहता, कोई मध्य पूर्व नहीं बचता और उन्होंने निश्चित रूप से हम पर भी फायर किया होता।"
अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर और सैन्य कार्रवाई
ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा कि अमेरिका ने ईरान पर कड़े प्रहार किए हैं और यह हमले आगे भी जारी रहेंगे। ट्रंप ने संकेत दिया कि ईरान द्वारा अमेरिकी 'अपाचे' हेलीकॉप्टर को मार गिराए जाने के बाद अमेरिका को सैन्य कार्रवाई करने का पूरा आधार मिल गया है। उन्होंने कहा, "हेलीकॉप्टर की घटना के आधार पर, मुझे लगता है कि हमें ऐसा करने का अधिकार है।" ट्रंप ने कड़े शब्दों में कहा, "हमने कल उन पर करारा प्रहार किया। हम आज भी उन पर जोरदार हमला करने जा रहे हैं... हम उन पर बहुत ही जबरदस्त तरीके से हमले करते रहेंगे।"
हॉर्मुज से 10 करोड़ बैरल तेल का "खुफिया मिशन"
ट्रंप ने वाइट हाउस में बोलते हुए कहा कि अमेरिकी सेना ने पिछले महीने एक गुप्त मिशन चलाया, जिसमें हॉर्मुज की खाड़ी से लाखों बैरल तेल निकाला गया। बाद में ट्रथ सोशल पर उन्होंने विस्तार से लिखा: पिछले महीने, मैंने हमारी शानदार अमेरिकी सेना को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले तेल टैंकरों और दूसरे कमर्शियल जहाजों की सुरक्षा के लिए एक गुप्त मिशन चलाने का निर्देश दिया था। आज मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस कोशिश के नतीजे में 10 करोड़ बैरल से ज्यादा तेल इस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरकर खुले बाजार तक पहुंचा है। 200 से ज्यादा कमर्शियल जहाज सुरक्षित रूप से यहाँ से गुजरे हैं।"
ट्रंप का दावा है कि ईरान को इस मिशन की जानकारी नहीं थी और अमेरिका अब हॉर्मुज पर नियंत्रण रखता है, न कि ईरान। उन्होंने इसे ईरान की सैन्य हार और आर्थिक संकट का सबूत बताया। इस मिशन से वैश्विक तेल कीमतों पर सकारात्मक असर पड़ा है।
कुल मिलाकर, ट्रंप का यह बयान दर्शाता है कि अमेरिका एक तरफ ईरान के साथ कूटनीतिक समझौते के दरवाजे खुला रखना चाहता है, लेकिन दूसरी तरफ उसने सैन्य दबाव को भी चरम पर रखा हुआ है। अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर के गिराए जाने को अमेरिका ने अपनी सैन्य कार्रवाई का मुख्य आधार बनाया है।
लेखक के बारे में
Amit Kumarडिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।
अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


