ट्रंप का ऐसा मजाक! यूरोपीय संसद के पास लगाई गई नग्न मूर्ति, लिखा- अन्याय का राजा

लाइव हिन्दुस्तान, स्ट्रासबर्ग
share

यूरोपीय संसद के पास ट्रंप की 23 कैरेट गोल्ड से बनी न्यूड मूर्ति लगाई गई है। ‘द ऑरेंज प्लेग’ नाम की इस मूर्ति को डेनिश कलाकार जेन्स गाल्शियोट ने बनाया है। मूर्ति में ट्रंप के हाथ में गोल्फ क्लब और न्याय का तराजू दिखाया गया है।

23 कैरेट सोने से बनी ट्रंप की न्यूड मूर्ति, हाथ में गोल्फ क्लब और तराजू; नाम- ‘द ऑरेंज प्लेग’
23 कैरेट सोने से बनी ट्रंप की न्यूड मूर्ति, हाथ में गोल्फ क्लब और तराजू; नाम- ‘द ऑरेंज प्लेग’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक ऐसी मूर्ति सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक खूब ध्यान खींचा है। फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में यूरोपीय संसद के पास ट्रंप की एक विवादित मूर्ति लगाई गई है। इसे 23 कैरेट सोने से कोट किया गया है और इसका नाम ‘द ऑरेंज प्लेग’ रखा गया है।

डेनमार्क के मूर्तिकार जेन्स गाल्शियोट ने करीब आठ फुट लंबी इस मूर्ति को तैयार किया है। इसमें ट्रंप को पूरी तरह नग्न दिखाया गया है। उनके एक हाथ में गोल्फ क्लब और दूसरे हाथ में न्याय का तराजू है। मूर्ति में एक काफी छोटे और थके हुए व्यक्ति को ट्रंप को अपने कंधों पर उठाए हुए दिखाया गया है। उसके नीचे ग्लोब जैसी आकृति भी बनाई गई है।

मूर्ति के नीचे लिखा है ‘द किंग ऑफ इनजस्टिस’

मूर्ति के बेस पर ‘द किंग ऑफ इनजस्टिस’ यानी अन्याय का राजा लिखा गया है। इसके साथ एक संदेश भी दिया गया है, जिसमें ट्रंप को उस व्यक्ति पर बोझ के तौर पर दर्शाया गया है जो उन्हें अपने कंधों पर उठा रहा है।

मूर्तिकार जेन्स गाल्शियोट ने इस कृति को ‘व्यंग्यात्मक विरोध’ बताया है। उनके मुताबिक, यह मूर्ति ट्रंप की अमेरिकी विदेश नीति, पर्यावरण और जलवायु नीति की आलोचना को सामने रखती है।

न्यूड ट्रंप, हाथ में गोल्फ क्लब और न्याय का तराजू… यूरोपीय संसद के पास लगाई गई ये मूर्ति

सोशल मीडिया पर भी छिड़ी बहस

मूर्ति का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गया और इसे लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ यूजर्स ने मूर्ति को हास्यास्पद बताया और कलाकार की आलोचना की, जबकि कुछ लोगों ने इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी दीं।

गाल्शियोट का कहना है कि ट्रंप अंतरराष्ट्रीय नियम आधारित व्यवस्था, लोकतांत्रिक मूल्यों और जलवायु संकट से निपटने के प्रयासों के लिए बड़ा खतरा हैं। उन्होंने इस कृति को इसी मुद्दे पर ध्यान खींचने वाला एक व्यंग्यात्मक विरोध बताया है।

डेनमार्क के MEP ने किया मूर्ति का समर्थन

डेनमार्क के MEP पेर क्लॉसन ने इस इंस्टॉलेशन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस मूर्ति को बर्दाश्त नहीं कर सकते, उन्हें वैश्विक मंच पर रहने का अधिकार नहीं होना चाहिए।

गुरुवार तक स्ट्रासबर्ग में रहेगी मूर्ति

रिपोर्ट के मुताबिक, यह मूर्ति स्ट्रासबर्ग में गुरुवार तक रहने की उम्मीद है। इसके बाद नवंबर में इसे संयुक्त राष्ट्र COP31 जलवायु सम्मेलन में प्रदर्शित किया जाएगा। जेन्स गाल्शियोट की योजना सम्मेलन में शामिल प्रतिनिधियों को इस मूर्ति की 3D प्रिंटेड छोटी प्रतिकृतियां देने की भी है।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़ट्रंप का ऐसा मजाक! यूरोपीय संसद के पास लगाई गई नग्न मूर्ति, लिखा- अन्याय का राजा