ट्रंप, मेलोनी और मैक्रों, ईरान ने जारी की ‘हिट लिस्ट’, 13 वर्ल्ड लीडर्स के नाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भले ही मोजतबा खामेनेई ने अपने आधिकारिक संदेश में किसी भी नेता का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया था और न ही सरकार ने किसी लिस्ट की पुष्टि की है, लेकिन 'हमशहरी' अखबार ने मोजतबा के बयान के तुरंत बाद देर रात इंटरनेट पर 13 वैश्विक नेताओं की एक सूची जारी कर दी।

Trump meloni Macron

ईरान और पश्चिमी देशों के बीच जारी तनाव अब बेहद खतरनाक और व्यक्तिगत स्तर पर पहुंच गया है। तेहरान नगर पालिका की तरफ से छपने वाले ईरान के एक रूढ़िवादी और कट्टरपंथी अखबार 'हमशहरी' ने अपनी वेबसाइट पर एक बेहद विवादित टारगेट लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में अमेरिका, इजरायल और कई यूरोपीय देशों के 13 बड़े वैश्विक नेताओं की तस्वीरें शामिल हैं, जिन्हें ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का जिम्मेदार बताते हुए 'निशाना' बनाने की बात कही गई है।

यह कदम ईरान के नए सुप्रीम लीडर और दिवंगत अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई के उस बयान के ठीक बाद आया है, जिसमें उन्होंने अपने पिता की हत्या का बदला लेने की खुली कसम खाई थी।

मोजतबा खामेनेई का पहला और कड़ा संदेश

बता दें कि इस साल 28 फरवरी को मध्य पूर्व युद्ध के पहले ही दिन अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे। तब से उनके बेटे मोजतबा खामेनेई ने देश की कमान संभाली है, लेकिन वे सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। कहा जा रहा है कि वे भी उसी हमले में घायल हुए थे।

अपने पिता के अंतिम संस्कार के बाद शनिवार को जारी अपने पहले लिखित संदेश में मोजतबा ने कहा, "बदला हमारे पूरे देश की इच्छा है और इसे निश्चित रूप से अंजाम दिया जाएगा। ये अपराधी, जिनके नाम इस लिस्ट में दर्ज हैं, अपने बिस्तरों पर शांति से मरने की इच्छा को अपने साथ अपनी कब्रों में ले जाएंगे।"

'हिट लिस्ट' में कौन-कौन है शामिल?

भले ही मोजतबा खामेनेई ने अपने आधिकारिक संदेश में किसी भी नेता का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया था और न ही सरकार ने किसी लिस्ट की पुष्टि की है, लेकिन 'हमशहरी' अखबार ने मोजतबा के बयान के तुरंत बाद देर रात इंटरनेट पर 13 वैश्विक नेताओं की एक सूची जारी कर दी।

नीचे दी गई टेबल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम नेतन्याहू को सीधे बंदूक के निशाने पर दिखाया गया है, जबकि बाकी नेताओं को कैदी की वर्दी में दिखाया गया है:

देश‘हिट लिस्ट’ में नेताओं के नाम
अमेरिकाराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ
इजरायलप्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज, गिदोन सार
ब्रिटेनप्रधानमंत्री कीर स्टार्मर
फ्रांसराष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन
इटली प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी
जर्मनीचांसलर फ्रेडरिक मर्ज

बड़ी बात ये है कि इस 'हिट लिस्ट' को केवल अखबार के ऑनलाइन संस्करण पर जारी किया गया था, इसे रविवार के प्रिंट संस्करण में शामिल नहीं किया गया।

यूरोपीय देशों पर मिलीभगत का आरोप

ईरान इस युद्ध के दौरान यूरोपीय देशों से बेहद नाराज है। तेहरान का आरोप है कि ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों ने न केवल ईरान की संप्रभुता पर हुए हमलों की निंदा नहीं की, बल्कि वे अमेरिका के सैन्य विमानों को अपने एयर स्पेस का इस्तेमाल करने की अनुमति देकर इस हत्या और हमलों में बराबर के भागीदार रहे हैं।

यह 'हिट लिस्ट' ऐसे समय में सामने आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ईरान को अपनी हत्या की किसी भी साजिश के खिलाफ बेहद कड़े शब्दों में चेतावनी दी थी। वहीं, 17 जून को हुआ युद्धविराम पूरी तरह से टूटने के बाद दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर सीधे हमले किए जा रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में एक बार फिर फुल स्केल वॉर का खतरा मंडराने लगा है।

Shubham Sharma

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
शुभम शर्मा साल 2017 से पत्रकारिता और मीडिया जगत में काम कर रहे हैं। टीवी में इनपुट असाइनमेंट से शुरुआत करते हुए डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक का अनुभव। TV9 भारतवर्ष और मनीकंट्रोल हिंदी (Network 18) जैसे बड़े संस्थानों के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर खबरों को आप तक पहुंचाने के काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।