Hindi Newsविदेश न्यूज़Trump big warning on Russia Ukraine conflict You will end up in third world war
ऐसे चलता रहा तो तीसरा विश्व युद्ध दूर नहीं… डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया, टूट गया सब्र का बांध?

ऐसे चलता रहा तो तीसरा विश्व युद्ध दूर नहीं… डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया, टूट गया सब्र का बांध?

संक्षेप:

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन जंग में शामिल नहीं है, और अमेरिका का रोल सिर्फ इतना ही है कि सभी चाहते हैं कि अमेरिका बातचीत में शामिल हो। उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन और यूरोप, दोनों ही चाहते हैं कि अमेरिका बातचीत का हिस्सा बने।

Dec 12, 2025 03:57 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सब्र का बांध टूट चुका है। शपथ लेते ही इस जंग को रुकवाने का वादा करने वाले ट्रंप को दोनों पक्षों के साथ कभी नरमी, तो कभी सख्ती से पेश आ कर भी इसमें कामयाब नहीं मिल पाई है। अब ट्रंप की निराशा खुलकर सामने आ रही है। ट्रंप ने गुरुवार को कहा है कि अब भी स्थिति नहीं संभली तो जल्द ही यह जंग तीसरे विश्व युद्ध में बदल जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अमेरिका इस जंग को खत्म कराने के लिए बहुत मेहनत कर रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा यूक्रेन में जारी जंग बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि पिछले महीने इस जंग में करीब 25,000 लोग मारे गए जिनमें ज्यादातर सैनिक थे। ट्रंप ने कहा, “मैं चाहता हूं कि यह मारकाट बंद हो। पिछले महीने 25,000 लोग मारे गए। ज्यादातर सैनिक, लेकिन कुछ आम लोग भी। बमबारी में कितने लोग मर गए। मैं चाहता हूं कि यह सब रुके।”

ट्रंप ने आगे कहा, “यह सब दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की तरफ धकेल रही है। मैंने पहले भी कहा था कि अगर सब ऐसे ही खेल खेलते रहे, तो जल्द ही तीसरा विश्व युद्ध होगा। हम ये नहीं चाहते।”

अमेरिका जंग का हिस्सा नहीं- ट्रंप

ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका यूक्रेन की जंग का हिस्सा नहीं है और वह सिर्फ इसीलिए बातचीत कर रहा है क्योंकि सभी चाहते हैं कि अमेरिका बातचीत में शामिल हो। उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन और यूरोप, दोनों ही चाहते हैं कि अमेरिका बातचीत का हिस्सा बने।

युक्रेन से नाराजगी

ट्रंप ने यूक्रेन को दिए गए अमेरिकी फंड को लेकर भी एक बार फिर अपनी शिकायत दोहराई। उन्होंने कहा, “हमने पहले यूक्रेन को 300 से 350 अरब डॉलर दिए और बदले में हमें कुछ नहीं मिला।

ये भी पढ़ें:चुनाव को लेकर ट्रंप ने फिर जेलेंस्की को लताड़ा, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दिया जवाब
ये भी पढ़ें:ट्रंप और पुतिन मिलकर ना कर दें कोई खेल, 30 देशों संग जेलेंस्की की अर्जेंट मीटिंग

ट्रंप ने कहा कि अब अमेरिका सीधे यूक्रेन को नहीं, बल्कि NATO देशों को पूरी कीमत पर हथियार बेच रहा है। उन्होंने कहा, “हम NATO को हथियार पूरी कीमत पर बेच रहे हैं। वे शायद ज्यादातर हथियार यूक्रेन को दे रहे हैं। हो सकता है और देशों को भी जाते हों। लेकिन हम जंग में शामिल नहीं हैं, सिर्फ बातचीत में शामिल हैं क्योंकि लोग हमें वहां चाहते हैं।”

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।