ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- इनरिच्ड यूरेनियम सौंपने के लिए तैयार हुआ तेहरान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान इनरिच्ड यूरेनियम सौंपने के लिए तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि अब दोनों पक्ष शांति समझौते के बेहद करीब है और अच्छी बातचीत हो रही है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है ईरान अपना इनरिच्ड यूरेनियम भंडार सौंपने के लिए तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि छह हफ्तों तक चला संघर्ष अब शांति समझौते के करीब है।
एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, वाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "वह हमें परमाणु धूल वापस देने पर सहमत हो गए हैं। शांति समझौते पर पहुंचने की अच्छी संभावना है। " बता दें, यहां ट्रंप का इशारा इनरिच्ड यूरेनियम को लेकर है, जिसके बारे में अमेरिका कई वर्षों से कहता आ रहा है कि इसका इस्तेमाल परमाणु हथियार बनाने में किया जा सकता है।
बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब इस्लामाबाद वार्ता फेल होने के बाद युद्ध के फिर से शुरू होने का खतरा बढ़ गया है। पाकिस्तान में 21 घंटे चली चर्चा के बाद भी शांति समझौते पर सहमति नहीं बन पाई थी। इस चर्चा को लेकर अमेरिका ने दावा किया था कि ईरान ने यूरेनियम भंडार को नष्ट करने से इनकार कर दिया है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बताया गया कि इस्लामाबाद वार्ता में तेहरान ने पांच साल तक यूरेनियम इनरिचमेंट पर पाबंदी लगाने की बात को स्वीकार किया था, लेकिन ट्रंप प्रशासन इसे 20 साल तक के लिए बढ़ाना चाहता था। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच में बहस बढ़ गई थी।
आपको बता दें, अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला करने की सबसे बड़ी वजह यही यूरेनियम ही है। अमेरिका और इजरायल का मानना है कि ईरान इस यूरेनियम का उपयोग परमाणु बम बनाने के लिए कर रहा है। इसी को रोकने के लिए अमेरिका और इजरायल पिछले तीन साल से लगातार ईरान पर हमला कर रहे हैं। पिछले 28 फरवरी को अमेरिका ने अपने जहाजों के साथ ईरान पर हमला बोल दिया। छह हफ्ते चले इस युद्ध के बाद अमेरिका ने सीजफायर करते हुए ईरान को परमाणु सपना छोड़ने के लिए मजबूर करने की कोशिश की। लेकिन अभी तक ईरान की तरफ से इस पर कोई स्वीकृति नहीं दी गई है।
लेखक के बारे में
Upendra Thapakउपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


