शांति समझौते के बीच बेरूत पर इजरायली हमले से भड़के ट्रंप, कहा- सब कुछ बर्बाद मत करो
बेरूत पर किए गए इजरायली हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इजरायल को खतरों के खिलाफ अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है, लेकिन जिस हमले (हिजबुल्लाह द्वारा) का वह जवाब दे रहा था, वह बहुत छोटा और महत्वहीन था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार सुबह लेबनान की राजधानी बेरूत पर हुए इजरायली हवाई हमले पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक बयान जारी कर इस हमले को बेहद गैर-जरूरी बताया और चेतावनी दी कि यह कार्रवाई ईरान के साथ होने वाले ऐतिहासिक शांति समझौते में बाधा बन सकती है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने बयान में कहा, "आज सुबह बेरूत पर हुआ हमला बिल्कुल नहीं होना चाहिए था, विशेष रूप से एक ऐसे खास दिन पर जब हम ईरान के साथ शांति समझौते के बेहद करीब पहुंच चुके हैं।" उन्होंने इजरायल के रक्षा के अधिकार का समर्थन तो किया, लेकिन साथ ही हमले के समय और कारण पर सवाल भी उठाए।
'इजरायल को जवाब देने का अधिकार, लेकिन'
इजरायल द्वारा दी गई प्रतिक्रिया पर टिप्पणी करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "इजरायल को खतरों के खिलाफ अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है, लेकिन जिस हमले (हिजबुल्लाह द्वारा) का वह जवाब दे रहा था, वह बहुत छोटा और महत्वहीन था। उसमें किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ था, न ही कोई घायल हुआ या मारा गया था। ऐसे में इस हमले के कारण इतनी महत्वपूर्ण शांति प्रक्रिया में व्यवधान नहीं आना चाहिए था।"
'पूरे क्षेत्र में शांति लाएगा यह समझौता'
ट्रंप ने क्षेत्र में तनाव कम करने की पुरजोर वकालत करते हुए लिखा, "हम एक ऐसे समझौते के बेहद नजदीक हैं जो पूरे क्षेत्र में शांति लाएगा, जिसमें लेबनान भी शामिल है। इसलिए अब सभी पक्षों को तुरंत पीछे हट जाना चाहिए। इजरायल द्वारा लेबनान में कहीं भी और कोई हमला नहीं किया जाना चाहिए, और साथ ही हिजबुल्लाह सहित किसी भी अन्य पक्ष द्वारा इजरायल के खिलाफ कोई जवाबी हमला नहीं होना चाहिए।" राष्ट्रपति ट्रंप ने दोनों देशों के बीच चल रही कूटनीतिक बातचीत के प्रति सकारात्मक उम्मीद जताते हुए दुनिया को आगाह किया। उन्होंने कहा, "यह एक लंबी और बेहद खूबसूरत शांति की शुरुआत हो सकती है-आइए हम सब मिलकर इसे बर्बाद न करें!"
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


