To improve Russia falling birth rate authorities offering cash to school age girls for bearing child जंग का आबादी पर हो रहा असर, रूस अब स्कूली लड़कियों को बच्चे पैदा करने के लिए देगा रुपए, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़To improve Russia falling birth rate authorities offering cash to school age girls for bearing child

जंग का आबादी पर हो रहा असर, रूस अब स्कूली लड़कियों को बच्चे पैदा करने के लिए देगा रुपए

  • रूस बीते तीन साल से ज्यादा समय से यूक्रेन के साथ जंग में उलझा हुआ है। इस दौरान रूस ने कथित तौर अपने 2 लाख से ज्यादा सैनिकों को खो दिया है। इन सब का असर रूस की आबादी पर पड़ रहा है।

Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तानTue, 25 March 2025 12:12 PM
share Share
Follow Us on
जंग का आबादी पर हो रहा असर, रूस अब स्कूली लड़कियों को बच्चे पैदा करने के लिए देगा रुपए

दुनिया में चीन, जापान और कोरिया जैसे कई देश इस वक्त घटती जनसंख्या और बूढ़ी होती आबादी से जूझ रहे हैं। यह देश अपनी आबादी में युवाओं की संख्या बढ़ाने के लिए तरह-तरह के उपाय भी कर रहे हैं। कई देशों की सरकारें युवा जोड़ों को बच्चा पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और इसके लिए लाखों रुपए दे रही है। इस बीच रूस ने भी एक ऐसा ही फैसला लिया है जिसे ले कर विवाद हो रहा है। रूस के एक प्रांत ओर्योल में स्कूली उम्र की लड़कियों को बच्चे पैदा पर इनाम देने की घोषणा की गई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि इस योजना के मुताबिक छात्राओं को 1,00,000 रूबल यानी लगभग 1 लाख रुपये की एकमुश्त राशि दो जायेगी। ओर्योल के क्षेत्रीय गवर्नर आंद्रेई क्लिचकोव ने इस बात की जानकारी दी है। इस योजना के तहत एक मौजूदा योजना का ही विस्तार किया गया है जिसके तहत मां बनने वाली विश्वविद्यालय की छात्राओं को वित्तीय सहायता दी जाती है। नए नियमों के तहत क्षेत्र के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पूर्णकालिक शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राएं भी अब इस राशि की हकदार होंगी।

हो रही है आलोचना

गर्वनर क्लिचकोव ने आलोचनाओं का जवाब देते हुए मीडिया पर उनकी घोषणा को सनसनीखेज बनाने का आरोप लगाया है। गवर्नर ने अपनी इस नीति का बचाव भी किया है। क्लिचकोव ने कहा, "ऐसी स्थिति में युवा लड़कियां अक्सर विवादास्पद निर्णय लेती हैं। हमारा काम उनका समर्थन करना है, बच्चे के जीवन और मां के स्वास्थ्य को बचाने में मदद करना है।" उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इसे सनसनीखेज हेडलाइन के बजाय सामाजिक समर्थन के रूप में देखें।

ये भी पढ़ें:ट्रंप करा पाएंगे सुलह? पुतिन-जेलेंस्की से बातचीत के बाद क्या होगा अगला कदम
ये भी पढ़ें:रूस और यूक्रेन ने दी जंग की नई तकनीक, कैसे ड्रोन वारफेयर बना ‘भविष्य का हथियार’

जनसांख्यिकीय संकट का सामना कर रहा रूस

रूस ने यह ऐसे समय में उठाया है जब देश बीते साल से यूक्रेन के साथ जंग में उलझा हुआ है। कथित तौर पर यूक्रेन जंग में अब तक लगभग 2,50,000 रूसी सैनिकों ने अपनी जान गंवाई है। बता दें कि विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक रूस इस वक्त जनसांख्यिकीय संकट का सामना कर रहा है। यहां प्रति महिला जन्म दर केवल 1.42 है और मृत्यु दर में भी उछाल देखा गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी बड़े परिवारों पर जोर दिया है और यहां की महिलाओं से कम से कम तीन बच्चे पैदा करने की अपील की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।