किसी भी पल बमबारी का खतरा; ट्रंप के दूत से बातचीत में ईरान के विदेश मंत्री ने क्या कहा?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अराघची की विटकॉफ के साथ बातचीत रुक-रुक कर होती रही है। एक रूसी न्यूज चैनल द्वारा शेयर किए गए ईरानी आउटलेट मेहर न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में, अराघची ने यह भी कहा कि तेहरान वेनेजुएला की तरह नहीं झुकेगा।

Threat of Bombing at any Moment What did Iran Foreign Minister Say in his Conversation with Trump Envoy
Threat of Bombing at any Moment What did Iran Foreign Minister Say in his Conversation with Trump Envoy

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर से बढ़ गया है। दोनों एक-दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं। इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया है कि जब वह और तेहरान के दूसरे अधिकारी अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ के साथ बातचीत कर रहे थे, तब भी माहौल कितना खराब था। उन्होंने कहा कि उन्होंने बातचीत के दौरान विटकॉफ से पूछा कि क्या वह कभी ऐसी बातचीत में बैठे हैं जिसमें किसी भी पल बमबारी होने का खतरा हो। यह साफ नहीं था कि वह बातचीत के किस हिस्से या जगह की बात कर रहे थे।

पिछले साल की न्यूक्लियर बातचीत के दौरान जब से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, तब से अराघची की विटकॉफ के साथ बातचीत रुक-रुक कर होती रही है। एक रूसी न्यूज चैनल द्वारा शेयर किए गए ईरानी आउटलेट मेहर न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में, अराघची ने यह भी कहा कि तेहरान वेनेजुएला की तरह नहीं झुकेगा। बता दें कि वेनेजुएला में घुसकर अमेरिका ने उसके राष्ट्रपति को गिरफ्तार कर लिया था और वापस अपने यहां ले गए थे।

अराघची और विटकॉफ कई बार बातचीत के लिए बैठ चुके हैं। अप्रैल में भी, अराघची ने पाकिस्तानी अधिकारियों की मध्यस्थता में विटकॉफ और जेरेड कुशनर के साथ एक तय मीटिंग के लिए इस्लामाबाद, मस्कट और मॉस्को का दौरा किया। इन फॉर्मल राउंड के अलावा, दोनों ने डायरेक्ट टेक्स्ट मैसेज का एक पैरेलल चैनल बनाए रखा है।

ईरान का अमेरिका के सहयोगी देशों पर हमला

अमेरिका ने रविवार को ईरान में हवाई हमले किए। वहीं ईरान की ओर से जॉर्डन की तरफ दागी गई मिसाइल के कारण संघर्ष के पड़ोसी देश इजराइल तक फैलने का खतरा बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने कहा कि ताजा हमलों में ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड को निशाना बनाया गया और यह कार्रवाई जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला लेने के लिए की गई। पिछले महीने हुए अस्थायी समझौते के विफल होने के बाद अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शुरू हुई सैन्य झड़पों से संघर्ष और तेज हो गया है।

अमेरिका ने ईरान के पुलों, बिजली प्रतिष्ठानों को बनाया है निशाना

यह अभियान अब दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है। इसकी शुरुआत होर्मुज पर नियंत्रण को लेकर संघर्ष से हुई थी। अमेरिका ने ईरान में पुलों, बिजली प्रतिष्ठानों और अन्य लक्ष्यों को निशाना बनाया है, जबकि तेहरान ने पश्चिम एशिया में अमेरिका के सहयोगी देशों पर हमले करके जवाबी कार्रवाई की है। कुवैत, जॉर्डन और बहरीन ने रविवार सुबह फिर से अपनी वायु रक्षा प्रणालियां सक्रिय कर दीं और ईरानी ड्रोन तथा मिसाइल के आने की चेतावनी जारी की। इजराइल ने चेतावनी दी कि संघर्ष दोबारा शुरू होने के बाद जॉर्डन की ओर दागी गई ईरानी मिसाइल पहली बार उसके क्षेत्र में गिर सकती है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।