वो लीडर नहीं तानाशाह; सामने आई खामेनेई के पोस्टर से सिगरेट सुलगाने वाली वायरल गर्ल, क्या बोली?

Jan 12, 2026 08:50 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पिछले दिनों एक लड़की की फोटो वायरल हुई थी। यह लड़की ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के जलते पोस्टर से सिगरेट जला रही थी। अब इस लड़की की पहचान जाहिर हुई है। एक्स पर इस लड़की ने मोर्टेशिया एडम्स के नाम से प्रोफाइल बना रखी है।

वो लीडर नहीं तानाशाह; सामने आई खामेनेई के पोस्टर से सिगरेट सुलगाने वाली वायरल गर्ल, क्या बोली?

पिछले दिनों एक लड़की की फोटो वायरल हुई थी। यह लड़की ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के जलते पोस्टर से सिगरेट जला रही थी। अब इस लड़की की पहचान जाहिर हुई है। एक्स पर इस लड़की ने मोर्टेशिया एडम्स के नाम से प्रोफाइल बना रखी है। उसने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह खामेनेई को सुप्रीम लीडर नहीं मानती, बल्कि वह एक तानाशाह है। बता दें कि ईरान में इन दिनों बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनों में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के खिलाफ आवाज उठ रही हैं।

कनाडा में रहती है
मोर्टेशिया फिलहाल कनाडा में रहती हैं। उनकी सिगरेट जलाने वाली तस्वीर वायरल होने के बाद ईरान में यह ट्रेंड चल पड़ा। न्यूज 18 के साथ इंटरव्यू में मोर्टेशिया एडम्स ने अपनी बातें शेयर की हैं। उन्होंने खामेनेई के पोस्टर से सिगरेट जलाने की बात भी साझा की है। मोर्टेशिया ने कहा इसके पीछे एक बेहद खास मकसद था। मैं अपने ईरान के सभी दोस्तों को यह संदेश देना चाहती थी कि मैं भले ही उनसे दूर हूं, लेकिन मेरी आत्मा पूरी तरह से उनके साथ ही है। अपने इस एक्ट के साथ मैं पूरी दुनिया का ध्यान ईरान में हो रहे अत्याचार की तरफ खींचना चाहती थी।

क्यों जलाई खामेनेई की तस्वीर
इस इंटरव्यू में मोर्टेशिया ने खामेनेई की तस्वीर जलाने का राज भी खोला। असल में खामेनेई को ईरान में सुप्रीम लीडर कहा जाता है और उनकी तस्वीर जलाना अपराध की श्रेणी में आता है। इस पर मोर्टेशिया ने कहा कि मैं खामेनेई को सुप्रीम लीडर मानती ही नहीं हूं। सच कहूं तो वह ईरान का तानाशाह है। ईरान में उसकी फोटो जलाने पर सजा-ए-मौत भी हो सकती है। मोर्टेशिया ने आगे कहा कि ईरान की महिलाओं पर काफी ज्यादा दबाव है। अगर उन्हें जरा भी आजादी मिले तो दिखा दें कि उन्हें किन हालात से गुजरना पड़ रहा है।

हिजाब से नफरत
अपने इंटरव्यू में मोर्टेशिया ने बताया कि उसे हिजाब से सख्त नफरत है। उसने कहा कि एक दिन ईरानी पुलिस मेरे घर आई। पिता ने दरवाजा खोला तो उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ दिन के बाद मैं रिहा हुई तो देश से निकलने के बारे में सोचने लगी। इसके बाद सबसे पहले तुर्की गई और वहां से कनाडा का वीजा मिल गया। मोर्टेशिया यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा कि ईरान में डिजिटल ब्लैकआउट का दौर है। दुनिया से ईरान का संपर्क कटा हुआ है। इसलिए हम दूसरे देशों में बैठकर दुनिया को अपने देश का हाल बता रहे हैं।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;