ऐसे तो नहीं खुल पाएगा होर्मुज, पाकिस्तान के शांति प्रस्ताव के बाद ईरान को दो टूक जवाब

Apr 06, 2026 02:40 pm ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share

पाकिस्तान की तरफ से दो चरणों में पीस प्लान पेश किए जाने के बाद ईरान के सीनियर अधिकारी ने कहा है कि इस तरह अस्थायी युद्धविराम के समझौते से होर्मुज नहीं खोला जाएगा और अमेरिका स्थायी युद्धविराम को तैयारन नहीं है।

ऐसे तो नहीं खुल पाएगा होर्मुज, पाकिस्तान के शांति प्रस्ताव के बाद ईरान को दो टूक जवाब

ईरान और अमेरिका क शांति का मसौदा भेजे जाने की खबरों के बीच ईरान के एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि इस तरह से अस्थायी युद्धविराम की शर्त पर होर्मुज नहीं खोला जाएगा। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक ईरानी अधिकारी ने अमेरिका पर करारा हमला करते हुए कहा कि वह स्थायी युद्धविराम के लिए तैयार ही नहीं है। उन्होंने इतनी पुष्टि जरूर की है कि पाकिस्तान द्वारा बनाया गया शांति प्रस्ताव उन्हें मिला है लेकिन इसपर कोई फैसला नहीं किया गया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी धमकी

डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा था कि अगर ईरान समझौते के लिए तैयार नहीं होता है तो उसे नरक बना दिया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि सोमवार को पुल उड़ाए जाएंगे। इसके बाद मंगलाव को पावर प्लांटों पर हमला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईरान के ढांचों को तहस-नहस कर दिया जाएगा।

45 दिन होर्मुज खोलने का प्रस्ताव

बता दें कि रॉयटर्स ने रिपोर्ट दी थी कि ईरान और अमेरिका को एक मसौदा प्रस्ताव मिला है, जिसमें 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की बात कही गई है ताकि युद्ध समाप्त करने का रास्ता निकाला जा सके। पश्चिम एशिया के दो अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, यह प्रस्ताव मिस्र, पाकिस्तान और तुर्किये के मध्यस्थों द्वारा तैयार किया गया है, जो संघर्ष को रोकने के प्रयास में जुटे हैं। उनका मानना है कि 45 दिन की यह अवधि दोनों देशों के बीच व्यापक वार्ता के लिए पर्याप्त समय देगी, जिससे स्थायी युद्धविराम पर सहमति बन सके।

अधिकारियों ने बताया कि यह प्रस्ताव रविवार देर रात ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और पश्चिम एशिया में अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ को भेजा गया, लेकिन अब तक दोनों देशों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अधिकारियों ने निजी वार्ताओं पर चर्चा करने के लिए नाम न उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों पक्ष इन शर्तों को स्वीकार करेंगे या नहीं। ईरान का कहना है कि वह तब तक लड़ाई जारी रखेगा जब तक उसे वित्तीय क्षतिपूर्ति और भविष्य में फिर से हमले न होने का आश्वासन नहीं मिल जाता। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सप्ताह ईरान के पुलों और बिजली संयंत्रों पर बमबारी की धमकी दी है। इस प्रस्ताव की शर्तों की जानकारी सबसे पहले समाचार वेबसाइट एक्सियोस ने दी। (वार्ता से इनपुट्स के साथ)

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।