अभी पूरी कीमत नहीं चुकाई, ईरान के 14 सूत्रीय प्रस्ताव पर भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ईरान ने अमेरिका को 14 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा है। इसमें नाकेबंदी हटाने और आसपास के क्षेत्र से अमेरिकी फौज को हटाने का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने इसे मानने से इनकार कर दिया है और ईरान को धमकी दी है।

अभी पूरी कीमत नहीं चुकाई, ईरान के 14 सूत्रीय प्रस्ताव पर भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप

ईरान के शांति प्रस्ताव को ठुकराते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अभी उसने अपने पुराने कामों का हिसाब नहीं चुकता किया है। ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करके ट्रंप ने कहा, जल्द ही मैं ईरान के प्रस्ताव की समीक्षधा करूंगा। हालांकि मुझे लगता है कि यह स्वीकार करने योग्य नहीं है। उन्होंने मानवता के साथ जो कुछ किया है उसका पूरा खामियाजा अभी नहीं भुगता है।

प्रस्ताव में क्या है

तासनिम न्यूज एजेंसी के मुताबिक ईरान ने 14 सूत्रीय प्रस्ताव डोनाल्ड ट्रंप को भेजा है। इसमें लेबनान के साथ तनाव का भी जिक्र किया गया है। प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि समझौता स्थायी होना चाहिए, कोई भी अस्थायी समझौता मान्य नहीं होगा। प्रस्ताव में कहा गया है कि अमेरिका आश्वासन दे की ईरान पर फिर कभी हमला नहीं हगा। इसके अलावा ईरान के आसपास के इलाकों से अमेरिका अपनी फौज वापस बुला ले। ईरान ने कहा है कि अमेरिका को समझौते के लिए नाकेबंदी भी खत्म करनी होगी।

ईरान ने ट्रंप को भेजे प्रस्ताव में कहा कि उसकी सेना पर कोई दबावव ना बनाया जाए और जिन उपकरणों पर पाबंदी लगाई गई है , उन्हें हटा ली जाए। इसके अलावा इसमें होर्मुज को लेकर एक स्थायी व्यवस्था बनाने का भी प्रस्ताव है। ईरान के उपविदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के माधयम से यह प्रस्ताव अमेरिका को भेजा गया है। अगर अमेरिका इसे नहीं मानता है तो वह हर स्थति के लिए तैयार है।

अमेरिका ने दो महीने के युद्धविराम का प्रस्ताव रखा है लेकिन ईरान का कहना है कि मुद्दों का समाधान 30 दिनों के भीतर होना चाहिए, जिससे युद्धविराम के नवीनीकरण के बजाय युद्ध की पूर्ण समाप्ति पर ध्यान केंद्रित हो गया है। तेहरान की प्रमुख मांगों में हर्जाना, सैन्य आक्रामकता की पुनरावृत्ति न होने की गारंटी, ईरानी परिधि से अमेरिकी सेनाओं की वापसी, होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी की समाप्ति और वहां जहाजों के आवागमन के लिए एक नया तंत्र स्थापित करना शामिल है। ईरान विदेशों में स्थित अपनी संपत्तियों को मुक्त करने और प्रतिबंधों को हटाने की भी मांग कर रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसकी तरफ से कोई भी गलत हरकत की गई तो अमेरिका फिर हमला कर देगा। 'एक्सियोस' ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ईरानी प्रस्ताव के अनुसार, ऐसा समझौता होने के बाद ही परमाणु कार्यक्रम पर समझौते की कोशिश के लिए बातचीत शुरू की जाएगी। ट्रंप ने ईरान के पिछले प्रस्ताव को इस सप्ताह यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि वह इससे संतुष्ट नहीं हैं। हालांकि, बातचीत जारी है और तीन सप्ताह का युद्धविराम कायम दिख रहा है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।