Hindi Newsविदेश न्यूज़Thailand crane collapse on passenger train derailment catch fire several killed
थाइलैंड में भीषण हादसा, चलती ट्रेन पर गिर गई क्रेन; कई पटरी डब्बे से उतरे, 22 लोगों की मौत

थाइलैंड में भीषण हादसा, चलती ट्रेन पर गिर गई क्रेन; कई पटरी डब्बे से उतरे, 22 लोगों की मौत

संक्षेप:

रॉयटर्स ने बताया कि ट्रेन बैंकॉक से उबोन रत्चाथानी प्रांत जा रही थी। पटरी से उतरने के बाद ट्रेन में आग लग गई जिससे कई लोगों की मौत हो गई। हादसे में दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं।

Jan 14, 2026 11:02 am ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

थाइलैंड में बुधवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया है। यहां एक निर्माणाधीन हाई-स्पीड रेल लाइन पर एक क्रेन के पैसेंजर ट्रेन पर गिरने के बाद रेलगाड़ी पटरी से उतर गई। हादसे में कम से कम 22 लोगों की जान चली गई है। वहीं ट्रेन के डिब्बों में भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 9 बजे हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नखोन रत्चासिमा के जनसंपर्क विभाग के मुताबिक क्रेन का इस्तेमाल एलिवेटेड हाई-स्पीड रेलवे बनाने के लिए किया जा रहा था। बुधवार को बैंकॉक से उबोन रत्चाथानी जा रही ट्रेन पर अचानक क्रेन गिर पड़ी। मृतकों का आंकड़ा फिलहाल और बढ़ सकता है क्योंकि पुलिस ने बताया है कि हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं।

ये भी पढ़ें:नए साल के जश्न के बीच स्विट्जरलैंड के रिजॉर्ट में भीषण धमाका, 40 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक ट्रेन के पटरी से उतरते ही ट्रेन आग भी लग गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव दल ट्रेन के अंदर फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। परिवहन मंत्री पिफात रत्चाकितप्रकान ने कहा कि ट्रेन में 195 लोग सवार थे और अधिकारी मृतकों की पहचान करने में जुटे हुए हैं।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।