Hindi Newsविदेश न्यूज़Tesla CEO Elon Musk fears death says security concerns in the US have increased after Charlie Crick murder
एक गलती और आप खत्म; क्यों मौत के खौफ में जी रहे अरबपति एलन मस्क

एक गलती और आप खत्म; क्यों मौत के खौफ में जी रहे अरबपति एलन मस्क

संक्षेप:

टेस्ला सीईओ और अरब पति व्यापारी एलन मस्क ने अपने एक डर का खुलासा किया है। मस्क ने कहा कि चार्ली क्रिक की हत्या के बाद वह सार्वजनिक स्थानों पर जाना मुश्किल हो गया है। उस घटना के बाद जीवन कठिन हो गया है। एक गलती, मौत। एक गलती ही आपका जीवन खत्म करने के लिए काफी है।

Dec 11, 2025 08:22 am ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Elon Musk: दुनिया भर में तकनीक के क्षेत्र में अपना लोहा मनवा चुके अरबपति व्यापारी एलन मस्क अपने एक डर को लेकर खुलासा किया है। मस्क ने कहा कि वह ऐसी जगहों पर जाने से बचते हैं, जहां पर प्रशंसक उन्हें सेल्फी लेने से घेर लेते हैं। बकौल मस्क, वह पहले भी ऐसी जगहों पर कम ही जाना पसंद करते थे लेकिन पिछले दिनों मशहूर राजनीतिक टिप्पणीकार चार्ली क्रिक की दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद उन्होंने ऐसा करना बहुत कम कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

द केटी मिलर पॉडकास्ट में अपनी बात रखते हुए मस्क ने कहा कि उन्हें यह याद नहीं है कि कब आखिरी बार वह किराने की दुकान या फार्मेसी जैसी जगह पर गए थे। उन्होंने कहा, खासतौर पर चार्ली क्रिक की हत्या के बाद सुरक्षा को लेकर चिंताएं और भी ज्यादा गंभीर हो गई हैं। उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है कि मैं जाना नहीं चाहता। मैं बस जा नहीं सकता। चार्ली की हत्या ने स्थिति की गंभीरता को और बढ़ा दिया है, जहां जीवन बेहद कठिन हो गया है। एक गलती, मौत। बस एक गलती ही काफी है।"

गौरतलब है कि टर्निंग पॉइंट यूएसए के संस्थापक किर्क को दिन दहाड़े कैमरे पर उस वक्त गोली मार दी गई थी, जब वह यूनिवर्सटी में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसका वीडियो दुनिया भर में वायरल हो गया था। गोली सीधा उनके गले में जाकर लगी थी। इसके बाद तुरंत ही उनकी मौत हो गई थी। इस हत्या के आरोप में 22 साल के रॉबिन्सन को गिरफ्तार किया गया था।

रॉबिन्सन के ऊपर आरोप है कि उसने एक छत से क्रिक के ऊपर गोली चलाई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इसके अलावा उसने सबूतों से छेड़छाड़ करने की कोशिश की और गवाहों को भी शांत करने की कोशिश की। फिलहाल रॉबिन्सन जेल में है और उसे मौत की सजा दी जा सकती है।

क्रिक अमेरिका के एक मशहूर राजनीतिक टिप्पणीकार थे, जो इजरायल, ट्रांसजेंडर और गर्भपात जैसे विषयों पर मुखर होकर अपनी बात रखते थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को मरणोपरांत किर्क को प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया। इससे पहले क्रिक के अंतिम संस्कार में मस्क और ट्रंप समेत हजारों लोग शामिल हुए थे।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।