
क्लास में आते ही सेक्स स्टोरी सुनाने लगती थी टीचर, छात्रों को भी आता था मजा; अब मिली सजा
संक्षेप: यह मामला तब सुर्खियों में आया जब स्कूल के दो छात्रों ने एक पादरी मेंबर के साथ टहलते हुए अपनी टीचर की ओर से की गई बातों का जिक्र किया। छात्रों ने बताया कि मैथ्यूज अक्सर ऐसी चर्चाओं में लिप्त रहती थीं। अब ऐक्शन हुआ है।
इंग्लैंड की एक हाई स्कूल की इंग्लिश टीचर को उनके छात्रों के साथ सेक्स टॉयज, ऑर्गेज्म और गे सेक्स जैसी "अश्लील और अनुचित" बातचीत के आरोप में पढ़ाने के पेशे से हमेशा के लिए बैन कर दिया गया है। यह घटना नवंबर 2023 में ग्रेटर मैनचेस्टर के वेस्टली हाई स्कूल में हुई, जहां मैथ्यूज सिर्फ दो महीने पहले ही नौकरी पर आई थीं। टीचिंग रेगुलेशन अथॉरिटी (टीआरए) के पैनल ने फैसला सुनाते हुए कहा कि उनकी हरकतें "गंभीर और अनुचित" हैं, जो शिक्षक के मानदंडों का घोर उल्लंघन करती हैं। अब घटना के दो साल बाद उन्हें पढ़ाने से पूरी तरह बैन कर दिया गया। टीचर का नाम कैथरीन मैथ्यूज है जो 43 वर्ष की हैं।

छात्रों ने किया खुलासा
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला तब सुर्खियों में आया जब स्कूल के दो छात्रों ने एक पादरी स्टाफ मेंबर के साथ टहलते हुए अपनी टीचर की ओर से की गई बातों का जिक्र किया। छात्रों ने बताया कि मैथ्यूज अक्सर ऐसी चर्चाओं में लिप्त रहती थीं, और उन्हें "टीचर से ज्यादा दोस्त" की तरह महसूस होता था। एक छात्र के अनुसार, मैथ्यूज ने क्लास में एक लड़के की कहानी सुनाई जिसमें वह सेक्स टॉय (डिल्डो) इस्तेमाल करते हुए चोटिल हो गया था। इतना कि उसके प्राइवेट पार्ट से खून बहने लगा।
छात्रों का कहना था कि शिक्षिका अक्सर सेक्स टॉय, पोर्नोग्राफी, “गे सेक्स” और “मास्टर्बेशन” जैसे विषयों पर खुलकर चर्चा करती थीं। एक छात्र ने अपने बयान में लिखा, “क्लास में लगभग 10 मिनट तक शिक्षक और छात्र सेक्स से जुड़ी बातें करते रहते थे। शिक्षिका खुद उदाहरण दे रही थीं और कुछ सेक्स स्टोरीज भी सुनाईं जो उन्होंने कहीं सुनी थीं।”
स्कूल ने शुरू की जांच
शिकायत मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत जांच शुरू की। सभी छात्रों से उप-प्रधानाचार्य के कार्यालय में लिखित बयान लिए गए और उन्हें कहा गया कि इस विषय पर बाहर चर्चा न करें। मैथ्यूज ने अपने बचाव में कहा कि छात्रों ने “साजिश रचकर” उन्हें फंसाया है और वे अक्सर दूसरों को भी निशाना बनाते हैं। लेकिन TRA पैनल ने पाया कि ज्यादातर छात्र शिक्षिका को पसंद करते थे और उनकी कक्षाओं का आनंद लेते थे, इसलिए यह दावा अविश्वसनीय है।
‘गंभीर और अनुचित आचरण’
TRA की जांच रिपोर्ट में कहा गया कि स्कूल ने “विस्तृत साक्ष्य जुटाए” और छात्रों के बयान एक-दूसरे से मेल खाते हैं। रिपोर्ट में लिखा गया, “एक पेशेवर माहौल में इस तरह की बातचीत किसी भी दृष्टिकोण से गंभीर रूप से अनुचित है। यह आचरण किसी भी विषय की कक्षा में, यहां तक कि सेक्स एजुकेशन के सत्र में भी, अस्वीकार्य माना जाएगा।”
शिक्षण से प्रतिबंध
TRA पैनल ने कैथरीन मैथ्यूज को शिक्षण से “प्रतिबंधित” कर दिया है। वह अब इंग्लैंड में किसी भी स्कूल में शिक्षक के रूप में काम नहीं कर सकेंगी।
हालांकि, उन्हें दो वर्षों के बाद इस निर्णय की समीक्षा के लिए आवेदन करने की अनुमति दी गई है। यह मामला एक बार फिर इंग्लैंड में स्कूलों के भीतर पेशेवर सीमाओं और शिक्षकों के आचरण पर बहस को तेज कर गया है।

लेखक के बारे में
Amit Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




