चुनाव जीतने के बाद पहली बार सामने आए तारिक रहमान, बांग्लादेश के भविष्य को लेकर कह दी बड़ी बात

Feb 14, 2026 05:05 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत करने के बाद बीएनपी नेता तारिक रहमान पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने अपनी जीत को लोकतंत्र के लिए बलिदान देने वाले लोगों को समर्पित की और भविष्य में एक स्थिर बांग्लादेश के लिए लोगों से एकजुट रहने की अपील की।

चुनाव जीतने के बाद पहली बार सामने आए तारिक रहमान, बांग्लादेश के भविष्य को लेकर कह दी बड़ी बात

Tarique Rahman: बांग्लादेश के आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने ऐतिहासिक बहुमत हासिल किया है। खालिदा जिया के निधन के बाद इस पार्टी के सर्वेसर्वा बने तारिक रहमान अब बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बनने से बस एक कदम की दूरी पर हैं। 17 साल के निर्वासन के बाद, देश का चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री की कुर्सी के करीब पहुंचे तारिक शनिवार को पहली बार मीडिया के सामने आए। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश के भविष्य को लेकर भी बड़ी बातें कहीं। उन्होंने इस जीत को उन लोगों के लिए समर्पित किया, जिन्होंने 'लोकतंत्र के बचाने के लिए बलिदान दिया।'

चुनाव जीत के बाद शनिवार को बीएनपी की तरफ से की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में तारिक ने कहा, "यह बांग्लादेश की जीत है। यह जीत लोकतंत्र की है। यह जीत उन लोगों की है, जो लोकतंत्र की आकांक्षा रखते हैं और जिन्होंने इसके लिए बलिदान दिया है। आज से हम सभी वास्तव में स्वतंत्र हो गए हैं और हमारे अधिकारों की सच्ची भावना भी फिर से बहाल हो गई है।"

आपको बता दें, अगस्त 2024 में शेख हसीना को सत्ता से हटाए जाने के बाद बांग्लादेश के लिए यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण हो गए थे। इस चुनाव के लिए आवामी लीग को बैन कर दिया गया था। इसकी वजह से मुकाबला बीएनपी और जमात ए इस्लामी के बीच हो गया था। इसी बीच खालिदा जिया के निधन के बाद तारिक रहमान बांग्लादेश का नया चेहरा बनकर उभरे। 17 साल बाद बांग्लादेश लौटे तारिक ने पार्टी के लिए जमकर चुनाव प्रचार किया और सभी वर्गों को संभालने की कोशिश की। उनकी यह कोशिश रंग लगाई और पार्टी बहुमत से कहीं ज्यादा 209 सीटों पर विजयी होकर निकली। रहमान भी अपनी दोनों सीटें जीतने में कामयाब रहे।

रहमान ने इस जीत पर कहा, "आप सभी की भागीदारी से बांग्लादेश में डेढ़ दशक से अधिक समय के बाद प्रत्यक्ष मतदान के जरिए जनता के प्रति जवाबदेह सरकार का गठन हुआ है।" रहमान ने लोगों से भविष्य में एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि सभी को एकजुट रहना होगा तातकि भविष्य में कोई दुष्ट ताकत देश में फिर से निरंकुश शासन स्थापित न कर सके और राष्ट्र को अधीनस्थ राज्य में न बदला जा सके।”

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।