इजरायल और ईरान में तनाव के बीच तालिबान की लग गई लॉटरी, जमकर छाप रहा नोट

लाइव हिन्दुस्तान, काबुल
Follow us on Google News
share

  • दरअसल, ईरान और इजरायल मिसाइल अटैक्स के बाद ज्यादातर इंटरनेशनल फ्लाइट्स अफगानिस्तान का एयरस्पेस इस्तेमाल कर रही हैं। इस हफ्ते यह अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

Taliban Making Money after Iran and Israel Tension Increased

मिडिल ईस्ट में इजरायल के कई देशों के साथ जंग जैसे हालात बने हुए हैं। गाजा पट्टी में इजरायल हमास से लड़ रहा है तो लेबनान में हिजबुल्लाह और यमन में हूती विद्रोहियों का सफाया करने में लगा हुआ है। हालात तब और बिगड़ गए जब हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह को इजरायल ने बेरूत एयरस्ट्राइक में मार गिराया। इसके बाद ईरान ने इजरायल पर कई मिसाइलें दागीं। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अफगानिस्तान में तालिबान की 'लॉटरी' लग गई। दरअसल, ईरान और इजरायल मिसाइल अटैक्स के बाद ज्यादातर इंटरनेशनल फ्लाइट्स अफगानिस्तान का एयरस्पेस इस्तेमाल कर रही हैं। इस हफ्ते यह अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले गुरुवार को अफगानिस्तान के ऊपर से गुजरने वाली फ्लाइट्स की संख्या बढ़कर 191 हो गई। अफगानिस्तान की सिविल एविएशन मिनिस्ट्री अपने एयरस्पेस के इस्तेमाल करने की इजाजत देने के लिए हर फ्लाइट से 700 डॉलर का चार्ज वसूलती है। इसकी वजह से आर्थिक तंगी से जूझ रहे तालिबान की काफी कमाई हो गई है। अफगानिस्तान में कई सालों तक अमेरिकी सेना तैनात रही थी, लेकिन 2021 में तालिबान ने वापस कब्जा कर लिया था, जिससे अमेरिकी सेना वापस अपने देश लौट गए। इसके बाद से ही अफगानिस्तान के एयरस्पेस से फ्लाइट्स गुजरने के लिए बचने लगी थीं।

पिछले साल सात अक्टूबर को इजरायल पर हमास के आतंकियों ने हमला बोल दिया, जिसके बाद आसपास के इलाकों में तनाव बढ़ गया। इजरायल ने गाजा पट्टी में जबरदस्त पलटवार किया। इस साल अगस्त के दूसरे हफ्ते में अफगानिस्तान से गुजरने वाली फ्लाइट्स की संख्या पिछले साल इसी समय के तुलना में सात गुना ज्यादा हो गईं। यह जब ईरान ने कुछ दिनों पहले इजरायल पर मिसाइलें लॉन्च कीं तो आंकड़ा और बढ़ गया। फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों से पता चलता है कि 19 से 30 सितंबर के बीच औसतन रोजाना 147 उड़ानें अफगानिस्तान एयरस्पेस से होकर गुजरीं, जिनमें अफगानिस्तान से शुरू या खत्म होने वाली यात्राएं शामिल नहीं हैं।

इजरायल ने लेबनान पर हमला तेज किया

उधर, इजरायल ने शनिवार को लेबनान पर हमलों में तेजी लाते हुए बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर 12 हवाई हमले किए। उसने पहली बार उत्तरी लेबनान में एक फलस्तीनी शरणार्थी शिविर को भी निशाना बनाया। फलस्तीनी चरमपंथी समूह ने एक बयान में कहा कि उत्तरी शहर त्रिपोली के पास बेदावी शरणार्थी शिविर पर हुए हमले में हमास के सैन्य प्रकोष्ठ के एक अधिकारी, उनकी पत्नी और दो बेटियों की मौत हो गई। पिछले साल अक्टूबर में इजरायल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से इजराइल ने लेबनान में हमास के कई अधिकारियों की जान ले ली है। इसके अलावा उसने हिजबुल्लाह के शीर्ष नेतृत्व का लगभग सफाया कर दिया है। लेबनान की आधिकारिक समाचार एजेंसी नेशनल न्यूज एजेंसी के अनुसार, इजराइली हवाई हमलों में कम से कम छह लोग मारे गए हैं।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।