Hindi Newsविदेश न्यूज़Syrian President Ahmed al Sharaa Will Visit White House After Munir Sharif US Put Money on Him
मुनीर-शरीफ के बाद अब व्हाइट हाउस जाएंगे सीरिया के राष्ट्रपति, एक समय अमेरिका ने रखा था इनाम

मुनीर-शरीफ के बाद अब व्हाइट हाउस जाएंगे सीरिया के राष्ट्रपति, एक समय अमेरिका ने रखा था इनाम

संक्षेप:

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में किसी सीरियाई राष्ट्रपति की पहली यात्रा होगी। इस बैठक की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि बैठक 10 नवंबर को होने की संभावना है।

Sun, 2 Nov 2025 06:52 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
share Share
Follow Us on

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा के साथ 'व्हाइट हाउस' में वार्ता करेंगे। एक प्रशासनिक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अल-शरा पर एक समय एक करोड़ अमेरिकी डॉलर का इनाम था। इससे पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी व्हाइट हाउस का दौरा कर चुके हैं, जहां ट्रंप ने उनकी जमकर तारीफ की थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में किसी सीरियाई राष्ट्रपति की पहली यात्रा होगी। इस बैठक की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि बैठक 10 नवंबर को होने की संभावना है।

ट्रंप ने मई में सऊदी अरब में अल-शरा से मुलाकात की थी, जो अमेरिका और सीरिया के नेताओं के बीच 25 वर्षों में पहली मुलाकात थी। सीरिया दशकों से जारी अंतरराष्ट्रीय अलगाव से उबरने के लिए संघर्ष कर रहा है। ट्रंप की खाड़ी सहयोग परिषद के नेताओं के साथ बैठक के इतर हुई इस बैठक को सीरिया के लिए एक बड़े घटनाक्रम के रूप में देखा गया। सीरिया असद परिवार के 50 से अधिक वर्षों के कठोर शासन के बाद अब भी उबर नहीं पाया है।

अबू मोहम्मद अल-गोलानी नाम से जाने जाने वाले अल-शरा का अल-कायदा से नाता था और सीरियाई युद्ध में उतरने से पहले वह इराक में अमेरिकी सेना से लड़ने वाले विद्रोहियों में शामिल हो गए थे। उन्हें अमेरिकी सैनिकों ने कई साल तक वहां कैद भी रखा था। अधिकारी ने बताया कि इस यात्रा के दौरान अल-शरा आईएसआईएस के खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल होने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।