Hindi Newsविदेश न्यूज़Sydney Bondi Beach Shooting Hero Ahmed Al Ahmed Misidentification viral video
सिडनी के बोंडी बीच फायरिंग का हीरो कौन? अहमद-अल-अहमद फल नहीं बेचते, कैसे हुई गलत पहचान

सिडनी के बोंडी बीच फायरिंग का हीरो कौन? अहमद-अल-अहमद फल नहीं बेचते, कैसे हुई गलत पहचान

संक्षेप:

हमले के बाद ऑस्ट्रेलियाई लोग आभार जताने के लिए उत्सुक थे, जिससे गलत पहचान तेजी से फैल गई। कई शुभचिंतकों ने सिडनी के दक्षिणी हिस्से में सदर्न बेस्ट फ्रेश फल बिजनेस को मैसे भेजने शुरू कर दिए, यह सोचकर कि स्टोर अहमद का है।

Dec 15, 2025 07:44 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सिडनी के बोंडी बीच पर ऑस्ट्रेलिया के आधुनिक इतिहास में सबसे घातक गोलीबारी की घटना हुई। इसके कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति गोली चलाने वाले पर झपटता नजर आया। उसने हमलावर का हथियार छीन लिया, जबकि पास में गोली चलने की आवाजें गूंजती रहीं। इस व्यक्ति को इंटरनेट पर तुरंत हीरो घोषित कर दिया गया। उसका नाम अहमद-अल-अहमद बताया गया। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया कि वह सिडनी के सदर्न सुदरलैंड का रहने वाला 42 वर्षीय फल विक्रेता है। लेकिन, यह जानकारी गलत निकली। वास्तव में, अहमद-अल-अहमद 2021 से तंबाकू और एक स्टोर के मालिक हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:सिडनी शूटआउट के बाद इजरायलियों के लिए 'अर्जेंट एडवाइजरी', जारी हुआ ये निर्देश

हमले के बाद ऑस्ट्रेलियाई लोग आभार जताने के लिए उत्सुक थे, जिससे गलत पहचान तेजी से फैल गई। कई शुभचिंतकों ने सिडनी के दक्षिणी हिस्से में सदर्न बेस्ट फ्रेश फल बिजनेस को मैसेज भेजने शुरू कर दिए, यह सोचकर कि स्टोर अहमद का है। हालांकि, इसके मालिकों ने सोमवार को फेसबुक पर गलती सुधारते हुए सही जानकारी दी। पोस्ट में कहा गया, 'इस त्रासदी को देखकर बहुत दुख हुआ। इस महान ऑस्ट्रेलियाई हीरो के फल दुकान की लोकेशन को लेकर गलतफहमी हुई है। हम अहमद को नहीं जानते, न ही उनकी दुकान की जगह। हम इस हीरो को बधाई देते हैं और जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।'

घटना के वक्त क्या हुआ

फिलहाल, अहमद-अल-अहमद अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। गोलीबारी के दौरान टकराव करते हुए उन्हें 2 गोलियां लगी थीं। उनका वीडियो ऑस्ट्रेलियाई और अंतरराष्ट्रीय मीडिया पर वायरल हो गया। यह हमला रविवार शाम लगभग 6:45 बजे हुआ, जब गर्मियों के दिन के अंत में बोंडी बीच पर हजारों लोग उमड़ पड़े थे। इनमें सैकड़ों लोग एक खास समारोह में शामिल थे, जहां बीच से सटे छोटे पार्क में हनुका त्योहार की शुरुआत का जश्न मनाया जा रहा था। गवाहों के अनुसार, 2 बंदूकधारी बीच की ओर जाने वाले ऊंचे फुटब्रिज से गोलीबारी करने लगे। वीडियो में स्विमवियर पहने लोग रेत पर भागते दिखे। हमला करीब 10 मिनट चला, फिर पुलिस ने ऐक्शन लिया। इस घटना में 15 लोग मारे गए और कई घायल हुए हैं।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।