Hindi Newsविदेश न्यूज़suspense regarding Imran Khan will end sister gets permission to meet him in jail
इमरान खान जिंदा हैं, जेल में मिली बहन, बताया- तबीयत ठीक है, लेकिन टॉर्चर कर रही सरकार

इमरान खान जिंदा हैं, जेल में मिली बहन, बताया- तबीयत ठीक है, लेकिन टॉर्चर कर रही सरकार

संक्षेप:

पाकिस्तान में इस समय इमरान खान की सेहत को लेकर भारी अफरातफरी का माहौल है। कयासों का बाजार गर्म है। इस बीच अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मंगलवार को उनकी बहन डॉ उजमा खान ने मुलाकात की।

Tue, 2 Dec 2025 06:39 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान में इस समय इमरान खान की सेहत को लेकर भारी अफरातफरी का माहौल है। कयासों का बाजार गर्म है। इस बीच अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मंगलवार को उनकी बहन डॉ उजमा खान ने मुलाकात की और हालचाल जाना। जेल के बाहर भारी हंगामे और प्रदर्शन केे बीच जेल प्रशासन ने मुलाकात के लिए बहन को जेल के अंदर बुलाया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जेल से बाहर आने के बाद डॉ उजमा खान ने कहा कि इमरान खान जिंदा हैं। उनकी तबीयत भी ठीक है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार टॉर्चर कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि इमरान खान को अकेले कैद में रखा गया है। उन्हें लगातार मानसिक रूस से प्रताड़ित किया जा रहा है।

बता दें कि पिछले एक महीने से इमरान खान से परिवार का कोई भी सदस्या नहीं मिला था। नहीं मिलने का मुख्य कारण अनुमति थी। इसके बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अटकलें तेज हो गई। इतना ही नहीं, सवाल तो ये भी उठाया गया कि इमरान खान जीवित भी हैं या नहीं। इसको लेकर मंगलवार को इमरान खान के समर्थकों ने प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए।

प्रदर्शनों को देखते हुए पाकिस्तानी प्रशासन ने रावलपिंडी में धारा 144 लगा दी है और हर तरह की सभाओं पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, डिप्टी कमिश्नर रावलपिंडी डॉ हसन वकार चीमा ने पंजाब संशोधन अधिनियम 2024 के तहत धारा 144 को 1 से 3 दिसंबर तक लागू करने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान पांच या उससे अधिक लोगों की कोई भी सभा, मीटिंग, धरना, रैली, जुलूस, प्रदर्शन या इसी तरह की कोई गतिविधि पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।