
अंतरिक्ष में 'फंसीं' सुनीता विलियम्स के लिए बढ़ गया खतरा? स्पेस स्टेशन पर लीक हो रही हवा, लेकिन...
- Sunita Williams: इंटरनेशनल स्पेस सेंटर के रशियन सेगमेंट में हवा लीक हो रही थी, जोकि बाद में बढ़ गई। सुनीता विलियम्स के स्पेस स्टेशन पर रहने की वजह से लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं, लेकिन...
Sunita Williams News: अमेरिकी एस्ट्रोनॉट्स सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर कई महीनों से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। दोनों को वापस लेने के लिए स्पेसएक्स का क्रू-9 भी रवाना हो चुका है, जिसकी मदद से अगले साल फरवरी में दोनों की वापसी धरती पर हो जाएगी। शुरुआत में सिर्फ हफ्तेभर के लिए दोनों एस्ट्रोनॉट्स को इंटरनेशनल स्पेस सेंटर पर जाना था, लेकिन बाद में स्पेसक्राफ्ट में आए दिक्कत की वजह से वहां रुकने का समय बढ़ गया। इस दौरान इंटरनेशनल स्पेस सेंटर पर एक बड़ी दिक्कत आ गई। दरअसल, 2019 से स्पेस सेंटर के रशियन सेगमेंट में हवा लीक हो रही थी, जोकि बाद में बढ़ गई। सुनीता के स्पेस स्टेशन पर रहने की वजह से लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं, लेकिन राहतभरी बात यह है कि हवा लीक होने की दिक्कत इतनी बड़ी नहीं है, जिससे दोनों एस्ट्रोनॉट्स को कोई बड़ी समस्या हो। जहां से एयर लीक हो रही है, उतनी स्पेस को बंद कर दिया गया है।
स्पेस स्टेशन पर हो रही इस लीकेज की वजह से वहां पर लगभग 1.7 किलोग्राम हवा का नुकसान रोजाना हो रहा है। नासा ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच में जुट गया है। ज्वेज्दा मॉड्यूल के PrK वेस्टिबुल में 2019 में पहली बार सामने आई इस समस्या की गहन जांच की गई है। नासा के महानिरीक्षक कार्यालय ने हाल ही में रिपोर्ट दी है कि अप्रैल 2024 तक रिसाव बढ़कर लगभग 1.7 किलोग्राम प्रतिदिन हो गया था। इस बढ़ोतरी की वजह से ISS कार्यक्रम ने इसे उच्च प्राथमिकता वाले जोखिम के रूप में बताया है। हालांकि, नासा की मरम्मत कोशिशों के बाद रिसाव दर को लगभग एक तिहाई कम कर दिया गया है।
क्या एयर लीक की वजह से स्पेस सेंटर पर एस्ट्रोनॉट्स को खतरा है?
भले ही स्पेस सेंटर पर हवा लीक हो रही हो, लेकिन इससे कोई तुरंत खतरा वहां रहने वाले एस्ट्रोनॉट्स के लिए नहीं है। इस समय वहां सात मेंबर्स हैं, जोकि इस मामले पर कड़ी निगरानी कर रहे हैं। जिस इलाके में यह गैस लीक हो रही है, उसको क्रू बंद रखता है, जिसकी वजह से स्पेस स्टेशन पर उसका प्रभाव बहुत देखने को नहीं मिलता है। वहीं, मरम्मत करने की वजह से हवा के लीक होने की दर में भी अब लगभग एक तिहाई की कमी आ गई है। अंदर और बाहर से वेल्ड किया गया है और लीकेज की मूल वजह पता लगाने के लिए जांच जारी है।

लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं। मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत कई पुरस्कार जीते हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




