Hindi Newsविदेश न्यूज़Sunita Williams retires from NASA How much pension will she receive
NASA से रिटायर हुईं सुनीता विलियम्स को कितनी मिलेगी पेंशन? अंतरिक्ष में रच चुकी हैं इतिहास

NASA से रिटायर हुईं सुनीता विलियम्स को कितनी मिलेगी पेंशन? अंतरिक्ष में रच चुकी हैं इतिहास

संक्षेप:

सुनीता विलियम्स ने अपनी सर्विस के दौरान 9 स्पेसवॉक किए, जिनका कुल समय 62 घंटे छह मिनट था। यह किसी महिला द्वारा सबसे अधिक और इतिहास में कुल समय के मामले में चौथा सबसे अधिक समय है। वह अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ने वाली पहली शख्सियत भी बनी थीं।

Jan 22, 2026 02:27 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स NASA में अपने बेमिसाल करियर के बाद रिटायर हो गई हैं। उन्होंने बुधवार को अपनी रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए कहा है कि नासा में उनके 27 साल का सफर शानदार रहा। वहीं नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने सुनीता विलियम्स की सेवानिवृत्ति पर उनकी उपलब्धियों को याद करते हुए उनके योगदान के लिए उन्हें सराहा। नासा ने बताया है कि सुनीता की सेवानिवृत्ति 27 दिसंबर 2025 से प्रभावी हुई है। इसके बाद अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सुनीता विलियम्स को रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन मिलेगी?

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिटायरमेंट के बाद सुनीता विलियम्स को सीधे NASA से पेंशन नहीं मिलेगी। इसके बजाय, वह अमेरिकी सरकार के अंतर्गत फेडरल एम्प्लॉइज रिटायरमेंट सिस्टम (FERS) के तहत पेंशन के लिए योग्य होंगी। सुनीता विलियम्स के पेंशन की गिनती उनकी 27 साल की सेवा और तीन सालों की औसत सैलरी के आधार पर की जाएगी।

कितनी पेंशन?

जानकारी के मुताबिक सुनीता विलियम्स को हर साल की सेवा के लिए अपनी हाई-3 औसत सैलरी का लगभग 1 फीसदी रकम मिलेगा। उनके GS-15 पे ग्रेड और लगभग 1.20-1.30 करोड़ रुपये की सालाना सैलरी को देखते हुए यह एक बड़ी रकम हो सकती है। हालांकि पेंशन को लेकर कोई सटीक रकम सार्वजनिक रूप से नहीं बताई गई है, लेकिन उन्हें सालाना लगभग 43,200 डॉलर यानी लगभग 36 लाख रुपये की सरकारी पेंशन मिल सकती है। फेडरल पेंशन के अलावा, सुनीता विलियम्स को अमेरिकी सोशल सिक्योरिटी स्कीम से भी फायदे मिलेंगे। इसके तहत उन्हें अलग से मासिक भुगतान मिलेगा। वहीं अन्य फायदों की बात करें तो उन्हें हेल्थ इंश्योरेंस, लाइफ इंश्योरेंस और बचत की रकम भी मिलेगी।

अंतरिक्ष में रच चुकी हैं इतिहास

सुनीता विलियम्स अपने रिकॉर्ड-तोड़ उपलब्धियों और नेतृत्व भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने आधुनिक स्पेस एक्सप्लोरेशन को नया आकार देने में मुख्य भूमिका निभायी है। विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS ) के तीन मिशनों में भाग लिया। अपने करियर के दौरान सुश्री विलयम्स ने कुल 608 दिन अंतरिक्ष में बिताए और वह यहां सबसे अधिक समय बिताने के मामले में विश्व में दूसरे नंबर की नासा अंतरिक्षयात्री हैं।

इसके अलावा सुनीता विलियम्स अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों में सबसे लंबी एकल अंतरिक्ष उड़ान के मामले में छठे स्थान पर हैं। उन्होंने 9 स्पेसवॉक भी किए हैं जिनका कुल समय 62 घंटे छह मिनट था, जो किसी महिला द्वारा सबसे अधिक है और इतिहास में कुल समय के मामले में चौथा सबसे अधिक है। वह अंतरिक्ष में मैराथन दौड़ने वाली पहली व्यक्ति भी बनी थीं।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;