पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, दो सैनिक और पांच आतंकियों की मौत

Deepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, इस्लामाबाद
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में दो पाकिस्तानी सैनिक और पांच आतंकी मारे गए हैं। माना जाता है कि मृतकों में आम नागरिक भी शामिल हैं, जिससे कुल हताहतों की संख्या कम से कम 16 हो गई है।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, दो सैनिक और पांच आतंकियों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में दो पाकिस्तानी सैनिक और पांच आतंकी मारे गए हैं। माना जाता है कि मृतकों में आम नागरिक भी शामिल हैं, जिससे कुल हताहतों की संख्या कम से कम 16 हो गई है। पाकिस्तानी सेना के मुताबिक एक इंटेलीजेंस ऑपरेशन के दौरान ‘फितना अल ख्वारिज’ ने सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला किया। पाकिस्तानी अखबार द डॉन के मुताबिक यह ऑपरेशन बानू जिले में आतंकियों के खिलाफ चलाया जा रहा था। पाकिस्तान ‘फितना अल ख्वारिज’ शब्द तहरीक-ए-तालिबान आतंकियों के लिए इस्तेमाल करता है।

क्या बोली पाकिस्तानी सेना
पाकिस्तानी सेना के बयान में कहा गया है कि एक वाहन सवार आत्मघाती हमलावर को सामने से रोका गया। इसके चलते हमलावर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया और एक बड़ी आपदा टल गई। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहाकि टीटीपी के आतंकवादियों को अभियान के दौरान ढूंढ निकाला गया और मुठभेड़ में कुछ को मार गिराया गया। लेकिन इसके बाद आतंकवादियों ने विस्फोटक से भरा वाहन सेना के काफिले में घुसा दिया।

कुछ दिन पहले भी हुआ था धमाका
बता दें कि कुछ पहले ही एक धमाका मलांगी में एक मदरसे की इमारत के पास या इसी इमारत में हुआ था। जो इस विस्फोट में पूरी तरह तबाह हो गई। विस्फोट इतना ताकतवर था कि आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा था।

इससे कई घरों की खिड़कियां टूट गईं और लोगों में दहशत फैल गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट के बाद आसमान में धुआं फैल गया था। शुरुआती विस्फोट के बाद गोलीबारी सुनी गई, क्योंकि आतंकवादियों ने इलाके पर धावा बोलने का प्रयास किया था।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।