इस साल का दूसरा सबसे बड़ा भूकंप, जापान में तेज झटकों के बाद सुनामी का अलर्ट

Ankit Ojha एपी
Follow us on Google News
share

  • जापान के क्यूसो में 6.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। नए साल में यह दूसरा सबसे बड़ा भूकंप है।

इस साल का दूसरा सबसे बड़ा भूकंप, जापान में तेज झटकों के बाद सुनामी का अलर्ट

दक्षिण-पश्चिमी जापान में सोमवार को 6.9 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। देश की मौसम विज्ञान एजेंसी ने यह जानकारी दी। एजेंसी के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रात नौ बजकर 19 मिनट पर भूकंप आने के तुरंत बाद, दक्षिण-पश्चिमी द्वीप क्यूशू में मियाजाकी प्रांत के साथ-साथ पास के कोची प्रांत के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई।

भूकंप का केंद्र मियाजाकी प्रांत में था। फिलहाल किसी तरह के नुकसान का पता नहीं चल पाया है। भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील ‘‘रिंग ऑफ फायर’’ पर स्थित होने के कारण जापान में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। इससे पहले तिब्बत में भूकंप के तेज झटके गए थे।

इस भूकंप के बाद अब तक किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि सात जनवरी को तिब्बत में आए भूकंप की तीव्रता 7.1 थी। इस भूकंप में कम से कम 126 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं जापान में भूकंप आना आम बात मानी जाती है। यहां हल्के भूकंप अकसर आया करते हैं। दरअसल यह प्रशांत बेसिन में स्थित दे है। ऐसे में टेक्टोनिक प्लेटें टकराती रहती हैं।

रिपोर्ट्स में बताया गया कि भूकंप के बाद मियाजाकी में ऊंची लहरें देखी गई हैं। भूकंप की गहराई करीब 37 किलोमीटर थी। इससे पहले बीते साल आठ अगस्त को क्यूशू और शिकोकू में दो शक्तिशाली भूकंप आए थे।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।