ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज का रास्ता, अमेरिका पर वादा तोड़ने का आरोप

Deepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
share

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद कर दिया है। उसने अमेरिका पर वादा तोड़ने का आरोप लगाते हुए यह फैसला लिया है।

ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज का रास्ता, अमेरिका पर वादा तोड़ने का आरोप

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद कर दिया है। उसने अमेरिका पर वादा तोड़ने का आरोप लगाते हुए यह फैसला लिया है। ईरानी मीडिया में सेना के हवाले से इस बारे में बयान जारी किया है। ईरान के मुताबिक अमेरिका ने अभी तक होर्मुज में नाकेबंदी कर रखी है। इस वजह से उसे ऐसा फैसला लेने पर बाध्य होना पड़ा। ईरान ने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि अमेरिका ने ईरानी जहाजों और बंदरगाहों पर अपनी नाकेबंदी जारी रखी तो वह इसे फिर से बंद कर सकता है। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि यह नाकेबंदी पिछले सप्ताह ईरान और अमेरिका के बीच हुए युद्धविराम समझौते का उल्लंघन है।

ऊर्जा संकट फिर गहराने की आशंका
होर्मुज के फिर से बंद होने के चलते ऊर्जा संकट और गहराने की आशंका बढ़ने लगी है। इसके चलते दुनिया भर में ऊर्जा सप्लाई में बाधा आ रही है। इससे पहले अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की खबरें आने के बाद शुक्रवार को तेल की कीमतों में फिर से गिरावट आने लगी थी। बता दें कि दुनिया में कुल तेल सप्लाई का पांचवां हिस्सा होर्मुज से होकर गुजरता है। ऐसे में इसके फिर से बंद होने के बाद तेल सप्लाई पर असर पड़ना तय है। अगर यही हाल रहा तो तेल की कीमतें फिर से बढ़ जाएंगी।

ट्रंप का क्या है इरादा
ट्रंप ने ईरान पर नाकेबंदी अपने उस प्रयास के तहत लगाई थी, जिसका उद्देश्य तेहरान पर दबाव बनाकर होर्मुज को खुलवाना और पाकिस्तान की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम को स्वीकार कराना था। यह युद्धविराम इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच लगभग सात सप्ताह से जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए प्रस्तावित था। ईरान द्वारा जलडमरूमध्य खोलने की घोषणा के बावजूद ट्रंप का नाकेबंदी जारी रखने का फैसला तेहरान पर दबाव बनाए रखने की रणनीति माना जा रहा है, क्योंकि पिछले सप्ताह घोषित दो सप्ताह के युद्धविराम का भविष्य अब भी अनिश्चित है। ट्रंप ने संकेत दिया कि इस सप्ताहांत बातचीत का दूसरा दौर हो सकता है।

युद्धविराम का क्या है भविष्य
लेबनान में युद्धविराम ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए संभावित समझौते की राह में एक बड़ी बाधा दूर कर सकता है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि हिज्बुल्ला उस समझौते का किस हद तक पालन करेगा, जिसकी वार्ता में उसकी कोई भूमिका नहीं रही और जिसके तहत दक्षिणी लेबनान के एक हिस्से में इजराइली सैनिकों की मौजूदगी बनी रहेगी। ट्रंप ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि अमेरिका ने इजरायल को लेबनान पर आगे हमले करने से रोक दिया है। इजरायल-हिज्बुल्ला युद्ध अब बहुत हो चुका है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।