खेल : जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को 32 से पराजित किया
जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पहले टी-20 मैच में 32 रन से हराया। ब्लेसिंग मुजाराबानी और रिचर्ड नगरावा की बेहतरीन गेंदबाजी से बांग्लादेश 138 रन पर आउट हो गया। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाये। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली।

बुलावायो, एजेंसी। ब्लेसिंग मुजाराबानी (17/4) और रिचर्ड नगरावा (26/4) की उम्दा गेंदबाजी ने जिम्बाब्वे ने बुधवार को बांग्लादेश को पहले टी-20 में 32 रन से पराजित किया। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। बांग्लादेश की टीम 171 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यासिर अली (54) के अर्धशतक के बावजूद 19 ओवर में 138 रन पर ढेर हो गया। ब्लेसिंग और रिचर्ड की कहर बरपाती गेंदों के सामने अन्य कोई भी बांग्लादेश बल्लेबाज टिक नहीं पाया। मेहदी हसन (19) दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। इससे पहले जिम्बाब्वे ने ब्रायन बेनेट 44, रेयान बर्ल नाबाद 30, डायोन मायर्स 20 और सिकंदर रजा 20 की मदद से छह विकेट पर 170 रन बनाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


