रूस बोला, ‘बातचीत के लिए मॉस्को आ सकते हैं जेलेंस्की’

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जी-7 देशों द्वारा समर्थन के लिए आभार जताया है। उन्होंने रूस पर दबाव बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि हमारी वैश्विक एकता यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामकता को कम कर रही है। रूस ने जेलेंस्की को मॉस्को बुलाया है यदि वो वार्ता के लिए तैयार हों।

रूस बोला, ‘बातचीत के लिए मॉस्को आ सकते हैं जेलेंस्की’

मास्को/ कीव, एजेंसी। जी-7 देशों द्वारा समर्थन पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आभार जताया है। वहीं, रूस ने कहा है कि जेलेंस्की वार्ता करना चाहें तो मॉस्को आ सकते हैं। जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा, ‘हमारी वैश्विक एकता यूक्रेन के खिलाफ रूस की आपराधिक आक्रामकता की क्षमता को कम कर रही है। मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं जो हमारी मदद कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि उनका मुख्य मुद्दा रूस पर दबाव बढ़ाने का था। संभावना जताई जा रही है कि जेलेंस्की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात कर सकते हैं।उधर, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि अगर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ‘जिम्मेदार और गंभीर’ बातचीत के लिए तैयार हों, तो वे मॉस्को आ सकते हैं।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अभी मॉस्को और कीव के बीच बातचीत का कोई आधिकारिक जरिया मौजूद नहीं है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।