ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशआपका Valentine Day खास बनाएगी खट्टे-मीठे फ्लेवर वाली पिंक रूबी चॉकलेट

आपका Valentine Day खास बनाएगी खट्टे-मीठे फ्लेवर वाली पिंक रूबी चॉकलेट

बात जब वैलेंटाइन्स डे की हो, तो चॉकलेट्स को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। गुलाबी मौसम में पड़ने वाले इस दिन का सेलिब्रेशन बिना चॉकलेट्स के अधूरा ही है। यूं तो चॉकलेट्स के तमाम फ्लेवर आपने देखे होंगे।...

आपका Valentine Day खास बनाएगी खट्टे-मीठे फ्लेवर वाली पिंक रूबी चॉकलेट
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 13 Feb 2018 05:37 PM
ऐप पर पढ़ें

बात जब वैलेंटाइन्स डे की हो, तो चॉकलेट्स को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। गुलाबी मौसम में पड़ने वाले इस दिन का सेलिब्रेशन बिना चॉकलेट्स के अधूरा ही है। यूं तो चॉकलेट्स के तमाम फ्लेवर आपने देखे होंगे। लेकिन, बात जब रंग की आती है, तो सिर्फ चॉकलेटी कलर पर ही सब्र करना पड़ता है। लेकिन, इस बार आप पिंक रूबी चॉकलेट से अपना वैलेंटाइन डे खास मना सकते हैं।

दरअसल, स्विस चॉकलेट ब्रांड नेस्ले ने चॉकलेट प्रेमियों के लिए पिंक रूबी चॉकलेट पेश की है। कंपनी ने अपने किटकैट ब्रांड का रूबी चॉकलेट वर्जन पेश किया है। रूबी चॉकलेट स्विस चॉकलेट कंपनी बैरी कालबबाट का प्रोडक्ट है। कंपनी ने इसे 80 साल बाद बनाया है। खास बात यह है कि ये दुनिया की पहली पिंक चॉकलेट है। कंपनी ने सितंबर 2017 में इसे बनाया था। गौरतलब है कि इससे पहले साल 1930 में कंपनी व्हाइट चॉकलेट बाजार में लाई थी। डार्क, मिल्क और व्हाइट चॉकलेट के अलावा यह चौथे तरह की चॉकलेट है। ‘बैरी कालबबाट’ द्वारा बनाए गए नए चॉकलेट फ्लेवर को मार्केट में पेश करने वाला नेस्ले पहला कंज्यूमर ब्रांड है।

गुलाबी रंग की यह चॉकलेट बैरी फ्लेवर की खट्टी-मीठी चॉकलेट है। एक तरह से यह प्रोडक्ट चॉकलेट प्रेमियों के लिए वैलेनटाइन डे को खास बना देगा। पिंक रूबी चॉकलेट की खास बात यह है कि इसमें किसी भी तरह के कलर का इस्तेमाल नहीं किया गया है। यह एकदम नेचुरल है। यह रूबी कोको बीन से बनायी जाती है, जो कि गुलाबी रंग के होते हैं। यह कोको बीन्स ब्राजील के इक्वाडोर और आइवरी कोस्ट पर पाए जाते हैं। एक अध्ययन के दौरान कंपनी ने इसे खोजा था।

हालांकि, नेस्ले ने यह चॉकलेट फिलहाल सिर्फ जापान के चॉकलेट प्रेमियों के लिए ही पेश की है। जापान के अलावा कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में भी इसे पेश किए जाने की तैयारी है। हो सकता है खास रंग और फ्लेवर की यह चॉकलेट जल्द ही आप तक भी पहुंचे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें