खेल : फर्नांडो से उलझे यशस्वी, हो सकती है कार्रवाई

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

यशस्वी जायसवाल रविवार को आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन करते पाए गए। आउट होने के बाद उनका असिथा फर्नांडो के साथ विवाद हो गया, जिससे हेलमेट संपर्क में आया। कोच सितांशु कोटक ने इसे जोश में हुई घटना बताया, लेकिन कहा कि यशस्वी को ऐसा करना नहीं चाहिए था।

खेल : फर्नांडो से उलझे यशस्वी, हो सकती है कार्रवाई

कोलंबो, एजेंसी। यशस्वी जायसवाल रविवार को आईसीसी की आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आ गए हैं। आउट होने के बाद उन्होंने आपा खो दिया और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के साथ तीखी बहस में उलझ गए। इस दौरान उनके हेलमेट का संपर्क फर्नांडो के माथे से हो गया।

घटना का वर्णन

भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने माना कि यह घटना जोश में हुई हो सकती है। हालांकि उन्होंने कहा कि यशस्वी को प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ी के साथ शारीरिक संपर्क नहीं करना चाहिए था। यह घटना पहले सत्र में फर्नांडो द्वारा यशस्वी को शानदार इनस्विंग गेंद पर आउट करने के तुरंत बाद हुई। जब यशस्वी मैदान से बाहर जा रहे थे, तभी फर्नांडो ने उन्हें विदाई का इशारा किया। इसके बाद यशस्वी पलटकर फर्नांडो के सामने आकर बहस करने लगे।

शिक्षा के परिणाम

दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी मौखिक बहस के दौरान यशस्वी के हेलमेट का संपर्क फर्नांडो के माथे से हुआ। इसके बाद श्रीलंका के कप्तान धनंजय ने हस्तक्षेप कर दोनों खिलाड़ियों को अलग किया। यशस्वी को अगर दोषी पाया जाता है तो लेवल एक के उल्लघंन के लिए उन्हें आधिकारिक फटकार से लेकर मैच फीस के 50 प्रतिशत तक का जुर्माना लग सकता है। इसके अलावा उन्हें एक या दो डिमेरिट अंक मिल सकते हैं।

सामान्य प्रश्न

✦यशस्वी जायसवाल को किस गेंदबाज के साथ विवाद का सामना करना पड़ा?−
यशस्वी जायसवाल का विवाद श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के साथ हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़खेल : फर्नांडो से उलझे यशस्वी, हो सकती है कार्रवाई