निवेश के नए अवसर तलाशेंगे जापान के 200 से अधिक सीईओ

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जापान यात्रा के बाद उत्तर प्रदेश अगले महीने जापान के यामानाशी प्रांत के 200 से अधिक सीईओ की मेजानी करेगा। 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने इन्वेस्ट यूपी कार्यालय का दौरा कर निवेश संभावनाओं और द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। प्रस्तावित दौरे के दौरान एमओयू और भूमि आवंटन की उम्मीद है।

निवेश के नए अवसर तलाशेंगे जापान के 200 से अधिक सीईओ

यामानाशी प्रतिनिधिमंडल ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप विनिर्माण, हरित हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यटन क्षेत्रों में सहयोग को देगा नई गति

लखनऊ। विशेष संवाददाता

यात्रा का उद्देश्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जापान यात्रा के बाद उत्तर प्रदेश अगले महीने जापान के सबसे बड़े कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों में से एक की मेजबानी करने जा रहा है। जापान और यामानाशी प्रांत के 200 से अधिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) 19 अगस्त से शुरू होने वाले पांच दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश आएंगे। इस यात्रा से पहले 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने इन्वेस्ट यूपी कार्यालय का दौरा कर तैयारियों पर चर्चा की। यात्रा का मकसद राज्य में निवेश संभावनाओं को तलाशने तथा विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूती देना है।

तैयारियों की चर्चा

प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए यामानाशी प्रांत के 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने यामानाशी सरकार के सलाहकार नरेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में इन्वेस्ट यूपी कार्यालय का दौरा किया। यहां अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में विनिर्माण, हरित हाइड्रोजन, नवीकरणीय उर्जा, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी), ऑटोमोबाइल, फूड प्रोसेसिंग, कौशल विकास, मानव संसाधन क्षेत्र में सहयोग और निवेश की संभावनाओं पर पर चर्चा हुई।

संभावित एमओयू और निवेश

यात्रा के दौरान होने वाले एमओयू, लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी होने तथा निवेश परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन का रास्ता साफ होने की उम्मीद है। इन्वेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरण आनंद तथा एसीईओ शशांक चौधरी ने प्रदेश के उपलब्ध औद्योगिक संसाधन की जानकारी दी। इससे पहले प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात की। टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, हॉस्पिटैलिटी, वेलनेस पर्यटन में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

सामान्य प्रश्न

यामानाशी प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश क्यों आ रहा है?
यामानाशी प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश आ रहा है ताकि राज्य में निवेश संभावनाओं को तलाशा जा सके और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूती दी जा सके।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।