भारत के उपायों के खिलाफ समिति गठित करेगा डब्ल्यूटीओ
विश्व व्यापार संगठन का विवाद निपटान निकाय मंगलवार को चीन द्वारा भारत के खिलाफ सौर सेल, मॉड्यूल और आईटी उत्पादों से जुड़े उपायों के लिए समिति बनाने पर सहमत हो गया। चीन का आरोप है कि भारत के उपाय विश्व व्यापार संगठन के नियमों का उल्लंघन करते हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। विश्व व्यापार संगठन का विवाद निपटान निकाय मंगलवार को भारत के खिलाफ सौर सेल, मॉड्यूल और आईटी उत्पादों से जुड़े उपायों को लेकर चीन द्वारा दायर मामले में एक समिति बनाने पर सहमत हो गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चीन का आरोप है कि भारत के शुल्क और प्रोत्साहन उपाय चीनी सौर ऊर्जा और सूचना प्रौद्योगिकी उत्पादों के साथ भेदभाव करते हैं और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों का उल्लंघन करते हैं। भारत ने इससे पहले मई में इस मामले में डब्ल्यूटीओ के तहत विवाद समिति बनाने के चीन के अनुरोध को रोक दिया था। हालांकि, जिनेवा स्थित एक अधिकारी ने बताया कि विवाद निपटान निकाय ने चीन के दूसरे अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। यह अनुरोध मंगलवार को निकाय की बैठक के दौरान स्वीकार किया गया।
समिति का गठन
समिति अब यह तय करेगी कि भारत द्वारा कुछ खास उच्च प्रौद्योगिकी आयातित उत्पादों पर लगाए गए आयात शुल्क और सौर ऊर्जा उत्पादों के लिए कुछ प्रोत्साहन उपाय डब्ल्यूटीओ प्रतिबद्धताओं के अनुरूप हैं या नहीं।
द्विपक्षीय बातचीत का विफलता
यह अनुरोध पिछले साल दिसंबर में चीन की तरफ से दायर विवाद पर आपसी सहमति से समाधान तक पहुंचने के लिए हुई द्विपक्षीय बातचीत के विफल होने के बाद किया गया है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


