खेल : सैंटोस और रसेल के बाधा दौड़ में विश्व रिकॉर्ड
एलिसन डॉस सैंटोस और मसाई रसेल ने ज्यूरिख में डायमंड लीग प्रतियोगिता में क्रमशः पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ और महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में नए विश्व रिकॉर्ड बनाए। सैंटोस ने 45.80 सेकंड में दौड़ खत्म कर विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, जबकि रसेल ने 12.09 सेकंड में 100 मीटर बाधा दौड़ में नया कीर्तिमान स्थापित किया।

ज्यूरिख, एजेंसी। एलिसन डॉस सैंटोस और मसाई रसेल ने पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ और महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में विश्व रिकॉर्ड बनाए। सैंटोस गुरुवार देर रात को डायमंड लीग प्रतियोगिता में 400 मीटर बाधा दौड़ 45.80 सेकंड में पूरी कर चैंपियन बने। रेस पूरी करने के बाद उन्होंने आश्चर्य से घड़ी की ओर देखा। उन्होंने तुरंत अपना दाहिना हाथ हिलाना शुरू कर दिया। सैंटोस ने नॉर्वे के मौजूदा विश्व रिकॉर्ड धारक कार्स्टन वारहोम को पछाड़ते हुए फिनिश लाइन पार की। वारहोम ने 2021 के टोक्यो ओलंपिक में पिछला विश्व रिकॉर्ड बनाया था। तब उन्होंने 45.94 सेकंड का समय निकालकर 46 सेकंड के असंभव से लगने वाले समय को पीछे छोड़ा था।सैंटोस
के लगभग 40 मिनट बाद रसेल ने ट्रैक पर धूम मचाई। उन्होंने 100 मीटर बाधा दौड़ में अपने शानदार प्रदर्शन को अपने दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली ऊपर उठाकर यादगार बना दिया। रसेल ने 12.09 सेकंड का समय लेकर कीर्तिमान बनाया। अमेरिका की ओलंपिक चैंपियन रसेल ने टोबी अमुसन (12.12 सेकंड, 2022) द्वारा चार साल पहले बनाए गए विश्व रिकॉर्ड को 0.03 सेकंड से तोड़ा।


