ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशनहीं रहा दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति, जानें कितनी थी उम्र

नहीं रहा दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति, जानें कितनी थी उम्र

दुनिया के सबसे वृद्ध 113 वर्षीय व्यक्ति की मौत उत्तरी जापान स्थित उनके घर में हो गई। उनके परिवार ने बताया कि मसाजो नोनाका की मौत रविवार को तड़के ओशोरे स्थित उनके घर में हुई। यह स्थान जापान के उत्तर...

नहीं रहा दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति, जानें कितनी थी उम्र
एपी,तोक्योSun, 20 Jan 2019 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

दुनिया के सबसे वृद्ध 113 वर्षीय व्यक्ति की मौत उत्तरी जापान स्थित उनके घर में हो गई। उनके परिवार ने बताया कि मसाजो नोनाका की मौत रविवार को तड़के ओशोरे स्थित उनके घर में हुई। यह स्थान जापान के उत्तर में स्थित होकाइदो के मुख्य द्वीप में है। 

परिवार ने बताया कि उनकी मौत नैसर्गिक कारणों से हुई। 

सबसे बुजुर्ग इंसान ने Hot नूडल्स, आइसक्रीम खाकर मनाया BirthDay

नोनाका का परिवार पिछले चार पीढ़ियों से हॉट स्प्रींग्स इन चलाता आ रहा है। पिछले साल उनकी उम्र 112 साल और 259 दिन हुई जिस पर उन्हें दुनिया के सबसे ज्यादा उम्र के जीवित व्यक्ति का प्रमाण पत्र दिया गया था। 

उनका जन्म 25 जुलाई, 1905 को हुआ था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें