खेल : भारत-पाक पांच सितंबर को दुबई में टकराएंगे

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत-पाक पांच सितंबर को दुबई में टकराएंगे महिला एशिया कप नई दिल्ली, हिन्दुस्तान

खेल : भारत-पाक पांच सितंबर को दुबई में टकराएंगे

महिला एशिया कप नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारत और पाकिस्तान की टीमें महिला एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पांच सितंबर को दुबई में आमने-सामने होंगी। एशियाई क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने गुरुवार को टूर्नामेंट का कार्यक्रम घोषित किया। आठ टीमों का टूर्नामेंट 28 अगस्त से 13 सितंबर तक यूएई में खेला जाएगा। उद्घघाटन मुकाबला 28 अगस्त को थाईलैंड और हांगकांग-चीन के बीच खेला जाएगा।

भारत का कार्यक्रम

सभी मुकाबले फ्लडलाइट्स में खेले जाएंगे और दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग चीन के साथ रखा गया है। ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया हैं। दोनों ग्रुपों की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

भारत का कार्यक्रम

बनाम थाईलैंड, 30 अगस्त

बनाम हांगकांग-चीन, 3 सितंबर

बनाम पाकिस्तान, 5 सितंबर

सेमीफाइनल एक, 10 सितंबर

सेमीफाइनल दो, 11 सितंबर

फाइनल 13 सितंबर

तीन बार का चैंपियन है भारत

भारतीय टीम ने सर्वाधिक (2012, 2016, 2022) तीन बार यह ट्रॉफी जीती है। श्रीलंका (2024) मौजूदा चैंपियन है जबकि नेपाल ने 2018 में यह खिताब जीता था। यह टूर्नामेंट का छठा संस्करण होगा।

नंबर गेम

-15 मुकाबले खेले जाएंगे आठ टीमों के बीच

-17 दिन तक चलेगा यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट

-1 वेन्यू दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे सभी मैच

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला एशिया कप कब शुरू हो रहा है?
महिला एशिया कप 28 अगस्त से शुरू होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़खेल : भारत-पाक पांच सितंबर को दुबई में टकराएंगे