ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशमहिला ने डिलीट किया सोशल मीडिया ऐप, इसके बाद किया चौंकाने वाला खुलासा

महिला ने डिलीट किया सोशल मीडिया ऐप, इसके बाद किया चौंकाने वाला खुलासा

आजकल की दुनिया में लोग सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। कुछ लोगों को तो इसकी इतनी लत लग जाती है कि वे सोशल मीडिया के बिना नहीं रह सकता है। एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला ने गजब दावा किया...

महिला ने डिलीट किया सोशल मीडिया ऐप, इसके बाद किया चौंकाने वाला खुलासा
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 28 Oct 2021 12:43 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

आजकल की दुनिया में लोग सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। कुछ लोगों को तो इसकी इतनी लत लग जाती है कि वे सोशल मीडिया के बिना नहीं रह सकता है। एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला ने गजब दावा किया है। महिला ने कहा कि उसने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अपना वेट लॉस किया है। महिला ने पहले अपना फेसबुक डिलीट किया और फिर इंस्टाग्राम भी डिलीट कर दिया था।

दरअसल, यह घटना ब्रिटेन की एक शहर की है। 'डेली स्टार' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस महिला का नाम ब्रेंडा फिन है। इस महिला ने एक साल में 30 किलो से अधिक वजन कम किया। उसने खुद अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बताया है। महिला के साथ भी वही चीज था जो अमूमन मोटे लोगों के साथ होता है। महिला लगातार कुछ ना कुछ खाती रहती है।

महिला ने खुद बताया कि करीब तीन साल उसका डाइट अजीबोगरीब था। इसी वजह से उसके खाने में लापरवाही हो गई और उसका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था। हालत यह हो गई थी कि महिला का वजन 98 किलो तक पहुंच गया। ऐसे में उसे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उसने यह भी बताया कि कई बार उसे शर्म भी महसूस करना पड़ा था।

इसके बाद उसने सोचा कि कैसे उसका वजन कम हो सकता है। उसने यह पाया कि इसके लिए सोशल मीडिया भी जिम्मेदार है। इसके बाद उसने अपना फेसबुक डिलीट किया और फिर कुछ समय में इंस्टाग्राम भी डिलीट कर दिया। इतना सब करने के बाद उसने अपना वजन कम करने के लिए कुछ ऑनलाइन टिप्स भी लिए।

सोशल मीडिया छोड़ने के बाद उसने अपना पूरा ध्यान डाइट और एक्सरसाइज पर लगा दिया। एक साल तक वह नियमित एक्सरसाइज करती रही और फिर उसने अपना वजन कम कर लिया। जब वह चेक करने पहुंची तो उसने पाया कि उसका वजन करीब तीस किलो तक घट गया है। जब उसने अपनी कहानी लोगों को बताई तो लोग हैरान रह गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें