ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशइस लड़की को पहले उसी के दो कुत्तों ने उतारा मौत के घाट और फिर उसके पास...

इस लड़की को पहले उसी के दो कुत्तों ने उतारा मौत के घाट और फिर उसके पास...

वर्जिनिया की रहने वाली 22 साल की एक लड़की को उसी के कुत्तों ने मार डाला। लड़की की लाश पिछले गुरुवार को उसके पिता को मिली थी।  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 22 वर्षीय बेथनी लिन स्टेफंस अपने दो...

इस लड़की को पहले उसी के दो कुत्तों ने उतारा मौत के घाट और फिर उसके पास...
वर्जिनिया, लाइव हिन्दुस्तानSun, 17 Dec 2017 04:07 PM
ऐप पर पढ़ें

वर्जिनिया की रहने वाली 22 साल की एक लड़की को उसी के कुत्तों ने मार डाला। लड़की की लाश पिछले गुरुवार को उसके पिता को मिली थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 22 वर्षीय बेथनी लिन स्टेफंस अपने दो पालतू कुत्तों को टहलाने के लिए ​बाहर निकली थी। दोनों कुत्तों पिट बुल प्रजाति के हैं। बेथनी को जानवरों से काफी लगाव था और इसी वजह से उसने अपने घर में कुत्तों को रखा था।

अधिकारियों का कहना है कि बेथनी की लाश उसके पिता जॉन को उस इलाके में मिली, जहां उसे अंतिम बाहर ​कुत्तों को टहलाते हुए देखा गया था। गूचलैंड काउंटी शेरिफ के जेम्स ने बताया कि दोनों कुत्तों का साइज काफी बड़ा था। दोनों ही काफी खतरनाक कुत्ते माने जाते हैं।

प्रारंभिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए डॉक्टर ने बताया कि कुत्तों ने पहले बेथनी को जमीन पर गिरा लिया। इसके बाद उसको दांतों से काटना शुरू कर दिया। इसी दौरान बेथनी की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बेथनी को मारने के बाद दोनों कुत्ते उसकी लाश के पास ही खड़े हुए थे। दोनों ऐसे खड़े थे, जैसे उसकी सुरक्षा कर रहे गार्ड हों। 

गुडबाय 2017: इस साल लॉन्च हुए ये 8 बेस्ट कैमरा वाले स्मार्टफोन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें