बारा में मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत, तीन अन्य घायल

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

नेपाल के बारा जिले के सिम्रौनगढ़ नगरपालिका-9 में मोटरसाइकिल ने पीछे से साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार रिजवना खातून और उनके पति सबु मोहम्मद के साथ मोटरसाइकिल चालक अजय महतो तथा सवार विवेक महतो घायल हो गए। इलाज के दौरान 37 वर्षीय रिजवना की प्रादेशिक अस्पताल कलैया में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बारा में मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत, तीन अन्य घायल

रक्सौल,एक संवाददाता। बारा के सिम्रौनगढ़ नगरपालिका-9 स्थित बसवरिया नहर सड़क खंड पर एक मोटरसाइकिल द्वारा साइकिल को टक्कर मार दिए जाने से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। मृतका की पहचान सिम्रौनगढ़ नगरपालिका-6 निवासी लगभग 37 वर्षीया रिजवना खातून के रूप में हुई है। बारा पुलिस के अनुसार, इस हादसे में साइकिल पर सवार रिजवना और उनके पति सबु मोहम्मद(40), तथा मोटरसाइकिल चालक उसी स्थान के निवासी अजय महतो (25)और उस पर सवार विवेक महतो( 22)घायल हो गए थे। जिला पुलिस कार्यालय बारा के कार्यवाहक सूचना अधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक विमल खतिवडा ने जानकारी दी कि प्रादेशिक अस्पताल कलैया में इलाज के दौरान रिजवना की मृत्यु हो गई।पुलिस

निरीक्षक खतिवडा के मुताबिक, सिम्रौनगढ़ से कचोर्वा की तरफ जा रही मोटरसाइकिल ने उसी दिशा में जा रही साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी थी। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़बारा में मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत, तीन अन्य घायल