14 साल की बेटी के दोस्त से गर्भवती हुई महिला, मिली ये सख्त सजा
ऑस्ट्रेलिया में एक महिला 14 साल के लड़के का यौन शोषण करने के आरोप में 4 साल की जेल हुई है। आरोप है कि महिला ने 14 साल की अपनी बेटी के दोस्त के साथ संबंध बनाए और फिर गर्भवती हो गई। महिला ने 2014 में...
ऑस्ट्रेलिया में एक महिला 14 साल के लड़के का यौन शोषण करने के आरोप में 4 साल की जेल हुई है। आरोप है कि महिला ने 14 साल की अपनी बेटी के दोस्त के साथ संबंध बनाए और फिर गर्भवती हो गई। महिला ने 2014 में पहली बार लड़के से संबंध बनाया था।
पुलिस को जब घटना के बारे में पता चला तो महिला से पूछताछ की। लेकिन महिला ने कहा कि उसके पेट में पल रहा बच्चा उसके पति का है। इस पुलिस ने महिला के बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया तो महिला के बारे में सनसनीखेज खुलासा हुआ। इसके बाद महिला को 14 साल के लड़के के यौन शोषण का दोषी पाया गया।
यह भी पढ़ें- शर्मनाक: लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी से रेप में कर्नल गिरफ्तार, फोन पर करता था बातें
33 साल की उम्र में हुआ किशोर से प्यार
बताया जा रहा है कि महिला जब पहली बार अपनी बेटी के दोस्त के संपर्क में आई तो वह 33 साल की थी। इस दौरान उसका पति के बीच विवाद चल रहा था और दोनों के बीच तलाक होने वाला था। अलादत ने मामले की सुनवाई करते हुए पाया कि महिला ने लड़के को अपने घर में बुलाकर शराब पिलाई और नशे की गोलियां दी। इसके बाद उसके साथ संबंध बनाए। महिला इतने पर ही नहीं रुकी बल्कि उसने लड़के साथ तीन बार संबंध बनाए। अदालत ने पाया कि महिला लड़के को अपनी अश्लील तस्वीरें भी भेजती थी जो कि किसी किशोर के साथ ज्यादती के अंतरगत आता है। अदालत ने कहा महिला ने बच्चे का छात्र जीवन तबाह किया है इसलिए वह कड़ी मिलेगी।
अदालत ने महिला को चार साल की सजा सुनाई जिसमें दो साल की जेल काटने के बाद ही उसे जमानत मिल सकेगी।