खेल : वावरिंका की हार के साथ विदाई से एक युग का अंत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

विम्बलडन डायरी वावरिंका की हार के साथ विदाई से एक युग का अंत

खेल : वावरिंका की हार के साथ विदाई से एक युग का अंत

विम्बलडन डायरी वावरिंका की हार के साथ विदाई से एक युग का अंत

विम्बलडन। दिग्गज खिलाड़ी स्टैन वावरिंका का विम्बलडन सफर भावुक अंदाज में हार के साथ समाप्त हो गया। तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन वावरिंका को मैतियो बेरेटिनी ने चार घंटे 20 मिनट तक चले रोमांचक पहले दौर के मैराथन मुकाबले में उन्हें हराया। इटली के मैतियो बेरेटिनी ने पहले दौर के चार घंटे 20 मिनट तक चले रोमांचक मैराथन मुकाबले में 6-7, 7-6, 7-6, 7-6 वावरिंका को शिकस्त दी। 41 साल और 106 दिन की उम्र में, वावरिंका पुरुष एकल ड्रॉ में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। वह इस सत्र के अंत में संन्यास लेने वाले हैं। इस तरह अब विम्बलडन में उनका पेशेवर करियर का अंत हो गया।

वावरिंका के लिए यह एक युग का अंत था

मैच के बाद उन्होंने कहा, जिस चीज से आप इतना प्यार करते हैं, उसे अलविदा कहना कभी आसान नहीं होता। मैं हमेशा से इस खेल के प्रति जुनूनी रहा हूं और मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे यहां आखिरी बार खेलने का मौका मिला। इससे बेहतर विदाई की मैं कल्पना भी नहीं कर सकता था। मैं संन्यास नहीं लेना चाहता, लेकिन मुझे पता है कि अब मेरे रुकने का समय आ गया है। इतने लंबे समय तक खेलते रहने की एक वजह आज रात जैसे पलों का अनुभव करना था।

हार के खेल का पूरा आनंद लिया 44 साल की सेरेना ने

लंदन। लगभग चार साल बाद पहला एकल मैच खेलने वाली सेरेना विलियम्स को विम्बलडन में वापसी पर भले ही हार का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने खेल का पूरा आनंद लिया। इस बीच दर्शकों का उत्साह भी चरम पर था। 23 ग्रैंड स्लैम चैंपियन 44 वर्षीय सेरेना ने पहले दौर में ऑस्ट्रेलिया की 20 वर्षीय माया जॉइंट से 6-3, 6-7, 6-3 से हारने के बावजूद सराहनीय प्रदर्शन किया। उनकी दोनों बेटियां उनका उत्साह बढ़ा रही थीं। मैच समाप्त होने के बाद सेरेना तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मुस्कुराते हुए मैदान से बाहर चली गईं। सेरेना ने मैच के दौरान दिखाया कि वह अब भी 120 मील प्रति घंटे से अधिक की गति से सर्व कर सकती हैं और अपने ग्राउंडस्ट्रोक से अंक हासिल कर सकती हैं। हालांकि उनके लिए मूवमेंट समस्या थी।

सेरेना अब महिला युगल अपनी बड़ी बहन वीनस के साथ जोड़ी बनाकर किस्मत आजमाएंगी।

प्रश्न पूछें

स्टैन वावरिंका ने किससे हार का सामना किया?
स्टैन वावरिंका ने इटली के मैतियो बेरेटिनी से हार का सामना किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।