मॉस्को प्रकरण:: स्नेहा वीडियो जारी कर बोली-पति पर आरोप बेबुनियाद

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर। प्रमुख संवाददाता मॉस्को पुलिस द्वारा कानपुर के इंजीनियर चंदन गुप्ता को उठाने के

मॉस्को प्रकरण:: स्नेहा वीडियो जारी कर बोली-पति पर आरोप बेबुनियाद

कानपुर। प्रमुख संवाददाता मॉस्को पुलिस द्वारा कानपुर के इंजीनियर चंदन गुप्ता को उठाने के मामले में चंदन की पत्नी स्नेहा गुप्ता ने मंगलवार को तीन वीडियो जारी किए। दो वीडियो में तो उन्होंने हाईकोर्ट के वकील और सांसद को मदद के लिए धन्यवाद दिया। वहीं तीसरे वीडियो में उन्होंने जानकारी दी कि उनके पति पर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे बेबुनियाद हैं और वह इस मामले में वीडियो में ज्यादा नहीं बोल सकती हैं। आपका अपना हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।स्नेहा गुप्ता ने अपने वीडियो में कहा कि पति चंदन को शनिवार रात 11:40 बजे गिरफ्तार कर मॉस्को पुलिस ले गई थी।

उनका फोन, पासपोर्ट ले लिया था। मुझे रविवार सुबह पता चला। पति के साथ उनके मित्र थे उनके जरिए जानकारी मिली। पति दिल्ली की कम्पनी में हैं। इसकी एक शाखा रूस में है। कम्पनी के एडमिन डिपार्टमेंट और यूनिट हेड ने मदद की। मैं एक बात कहना चाहती हूं- जो आरोप लगे हैं वो बेबुनियाद हैं। मैं वीडियो में ज्यादा कुछ और नहीं बोल सकती। आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। किसी के पास कोई प्रूफ नहीं है। बता दें कि कम्पनी में चंदन गुप्ता को रूस में हाई क्वालीफाइड वीजा पर भेजा गया था। हाई क्वालीफाइड वीजा उन लोगों को मिलता है जिनके पास उच्च शिक्षा, खास हुनर या फिर किसी काम का बड़ा अनुभव होता है। यह वीजा 20 दिनों में मिल जाता है। इस वीजा वाले लोगों को किसी विदेशी स्थान पर लोकल टेस्ट देने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके अलावा परिवार को साथ ले जाने की सुविधा मिलती है। इस वीजा पर कुछ साल काम करने के बाद व्यक्ति उस देश में परमानेंट रेजीडेंट के लिए आवेदन कर सकता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़मॉस्को प्रकरण:: स्नेहा वीडियो जारी कर बोली-पति पर आरोप बेबुनियाद