ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशबंजी जंपिंग के दौरान बीच आसमान में अचानक खुली रस्सी, जानें फिर क्या हुआ

बंजी जंपिंग के दौरान बीच आसमान में अचानक खुली रस्सी, जानें फिर क्या हुआ

बंजी जंपिंग के बारे में आप सब जानते ही होंगे। ऐसा खेल जिसमें कई लोगों की सांसे अटक जाती हैं लेकिन मजा भी पूरा आता है। ऐसा ही एक थ्रिल उलटा पड़ गया जब बंजी जंपिंग के दौरान रस्सी खुल गई। बंजी जंपिंग...

बंजी जंपिंग के दौरान बीच आसमान में अचानक खुली रस्सी, जानें फिर क्या हुआ
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 25 Jul 2019 02:01 PM
ऐप पर पढ़ें

बंजी जंपिंग के बारे में आप सब जानते ही होंगे। ऐसा खेल जिसमें कई लोगों की सांसे अटक जाती हैं लेकिन मजा भी पूरा आता है। ऐसा ही एक थ्रिल उलटा पड़ गया जब बंजी जंपिंग के दौरान रस्सी खुल गई। बंजी जंपिंग फेल होने का वीडियो वायरल viral हो रहा है औऱ हादसे का शिकार व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है और गंभीर अवस्था में है।

मामला पोलैंड का है जहां गैडनिया के रेडी यूरोपी थीम पार्क में 39 साल का एक शख्स बंजी जंपिंग करने गया। शख्स ने रस्सियां बंधने के बाद 92 मीटर ऊंचे स्थान से कूद लगाई लेकिन वापस आते समय ऐन वक्त पर बीच हवा में उसकी रस्सी टूट गई। 

नजारा देख बंजी जंपिंग देख रहे सैंकड़ों लोगों की सांसें थम गई और बंजी जंपिंग कर रहा शख्स जमीन पर आ गिरा। उस वक्त उस नजारे का वीडियो भी बन रहा था और वीडियो में ये दिल थाम लेने वाला हादसा रिकॉर्ड हो गया।

अधिकारियों ने बताया है कि पुलिस को बंजी लाइन पर एक दरार मिली। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि यह दुर्घटना का प्रमुख कारण था। अधिकारियों को यह भी बताया गया कि कूदने समय आदमी कथित रूप से शराब पी रखा था।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें