खेल : विंडीज ने पांचवां वनडे, न्यूजीलैंड ने सीरीज जीती

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

विंडीज ने पांचवां वनडे, न्यूजीलैंड ने सीरीज जीती ब्रिजटाउन। शिमरोन हेटमायेर के नाबाद 69

खेल : विंडीज ने पांचवां वनडे, न्यूजीलैंड ने सीरीज जीती

विंडीज ने पांचवां वनडे, न्यूजीलैंड ने सीरीज जीती ब्रिजटाउन। शिमरोन हेटमायेर के नाबाद 69 रन से वेस्टइंडीज ने पांचवें और आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड को दो विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 268 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए विल यंग ने 56, टॉम लैथम ने 69 और निक कैली ने 64 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने 15 गेंद रहते जीत दर्ज की। हेटमायेर ने शेरफान रदरफोर्ड (61) के साथ 95 रन की साझेदारी की। न्यूजीलैंड ने हालांकि सीरीज 3-2 से जीत ली। पहले मैच में वेस्टइंडीज ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी जिसके बाद न्यूजीलैंड ने दूसरा मैच पांच विकेट से और तीसरा छह विकेट से जीता।

चौथा मैच भी न्यूजीलैंड ने जीता था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।