खेल : वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से शिकस्त दी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से शिकस्त दी प्रोविडेंस। केसी कार्टी के 95

खेल : वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से शिकस्त दी

वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से शिकस्त दी प्रोविडेंस। केसी कार्टी के 95 और शाई होप के नाबाद 87 रन से वेस्टइंडीज ने पहले वनडे क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को शनिवार रात सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली। अगला मैच सोमवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम पहले 49.5 ओवर में 267 रन पर आउट हो गई। डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 65 रन बनाए जबकि विंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। जवाब में कार्टी की होप के साथ 131 रन की साझेदारी से वेस्टइंडीज ने 268 रन का लक्ष्य सात गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।

होप ने शेरफान रदरफोर्ड (नाबाद 22) के साथ 31 गेंद में 45 रन की अटूट साझेदारी की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।