युद्ध में फिर हम भी कूद जाएंगे; इजरायल और हमास युद्ध पर ईरान को अमेरिका की चेतावनी

Oct 25, 2023 09:54 am ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
share

ईरान का कहना है कि यदि इजरायल ने गाजा पर हमले नहीं रोके तो फिर हम भी तैयार हैं और जंग का विस्तार हो सकता है। अब अमेरिका ने भी उसे चेतावनी देते हुए कहा है कि जंग में तो फिर हम भी उतर सकते हैं।

युद्ध में फिर हम भी कूद जाएंगे; इजरायल और हमास युद्ध पर ईरान को अमेरिका की चेतावनी

इजरायल और हमास के बीच जारी जंग को लेकर ईरान कई बार धमकी दे चुका है कि वह भी इसमें उतर सकता है। ईरान का कहना है कि यदि इजरायल ने गाजा पर हमले नहीं रोके तो फिर हम भी तैयार हैं और जंग का विस्तार हो सकता है। अब अमेरिका ने भी उसे चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने या उसके समर्थित उग्रवादी संगठन ने कहीं भी अमेरिका के नागरिकों को निशाना बनाया तो फिर भी पीछे नहीं हटेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने संयु्क्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि अमेरिका के लोगों पर कहीं भी ईरान की ओर से हमला हुआ तो हम निर्णायक कदम उठाएंगे। 

दरअसल हमास और इजरायल की जंग से पूरे मध्य पूर्व में ही हालात बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया है। हमास और हिजबुल्लाह को ईरान समर्थित उग्रवादी संगठन माना जाता है, जो फिलहाल इजरायल पर हमले कर रहे हैं। वहीं इजरायल की ओर से भी लगातार हमले जारी हैं और सोमवार की रात को तो उसके गाजा पट्टी पर किए हमलों में 700 लोगों की मौत हो गई। 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में ब्लिंकन ने कहा, 'अमेरिका ईरान के साथ कोई विवाद नहीं चाहता। हम नहीं चाहते कि यह जंग और बढ़े। लेकिन ईरान और उसके समर्थित संगठनों ने कहीं भी अमेरिकी लोगों पर हमला किया तो हम कोई गलत नहीं करेंगे। अपने लोगों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे।

इस बीच अमेरिका ने मध्य पूर्व में मौजूद अपने सैनिकों की रक्षा के लिए वॉरशिप भेजे हैं। इसके अलावा लड़ाकू विमान भी अमेरिका भेज रहा है। अब ब्लिंकन ने ईरान को खुलकर चेतावनी दी है कि वह इजरायल और हमास के युद्ध में एक और मोर्चा न खोले। उन्होंने कहा, 'मैं सभी सदस्य देशों से कहूंगा कि वे एकजुट होकर संदेश दें कि इजरायल और हमास की जंग में नए मोर्चे न खोले जाएं। यदि कोई और इजरायल या फिर उसके सहयोगी देशों को निशाना बनाता है तो उसे नतीजे भुगतने होंगे। इस आग में घी डालना ठीक नहीं है।'

निशाने पर UN के चीफ भी, इजरायल ने तो इस्तीफा ही मांग लिया

वहीं इस जंग में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटारेस भी निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने हमास के आतंकी हमले को लेकर कहा था कि यह कोई अचानक हुई प्रतिक्रिया नहीं है बल्कि 56 सालों से फिलिस्तीन के लोग परेशान हैं। उनकी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। हालांकि इस पर इजरायल ने अपना गुस्सा निकाला है और संयुक्त राष्ट्र के महासिचव से कहा कि वह तो इस पद के लायक ही नहीं हैं। उन्हें अपनी जिम्मेदारी से इस्तीफा देना चाहिए। 

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।